आगरा में राष्ट्रीय समानता दल का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन हुआ

आगरा : 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को मैरी गोल्ड मैरिज होम रोहता चौराहा आगरा में राष्ट्रीय समानता दल का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन हुआ। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए श्री नरेश पाल कुशवाहा तथा संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव पास किया गया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल देश मे आर्थिक स्वराज चाहता है, वंचित व शोषित समाज को शक्ति के स्रोतों में भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए। मतदाताओं को सामाजिक सुरक्षा भत्ता की माँग की लड़ाई लड़ रहा है, व्यवस्था परिवर्तन से ही अंतिम व्यक्ति को न्याय मिलेगा। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगम स्वरूप ने कहा कि अमर शहीद लेनिन जगदेव बाबू के सपनों का भारत बनाने के लिए राष्ट्रीय समानता दल कृत संकल्पित है। 10 का शासन 90 प्रतिशत शोषित वर्ग स्वीकार नहीं है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश पाल कुशवाहा ने कहा कि वंचित व शोषित समाज के उत्थान तथा देश को विकसित और मजबूत बनाने के लिए जातिगत जनगणना होना चाहिए। संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि देश में सम्पूर्ण शिक्षा मुपत और समान होना चाहिए, तभी गरीब व वंचित परिवार के बच्चों को विकास का अवसर मिलेगा। संजयदीप प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों की हत्या किया जा रहा यह सामाजिक न्याय की अवधारणा की हत्या है, परिषदीय स्कूलों को आवासीय बनाना होगा,। इंजीनियर महेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश ने कछकी ने बताया की अब जन समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष का समय है। परमानंद प्रदेश अध्यक्ष बिहार ने कहा कि देश मे अमीरी की रेखा तय होनी चाहिए। कुमुन्द कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष झारखंड ने कहा कि देश मे न्याय शुलभ और सस्ता होना चाहिए। इस अधिवेशन में चन्द्रभान सिंह, राजेन्द्र यादव, वृजेश तूरी, एल०पी० कुशवाहा, सोखी लाल, गौतम राजपूत, इमामुददीन अंसारी, बालाराम, ग्या प्रसाद, अरून सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, कन्हैया कुशवाहा, राम सिंह, राकेश कुशवाहा, सरदार कन्हैया सिंह, सीताराम प्रधान, हरी सिंह कुशवाह जिलाध्यक्ष, सूरजभान कुशवाहा, विजय सिंह, अजीत सिंह कुशवाहा, उत्तम सिंह रामसहाय जौरी कुशवाहा, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment