प्रयागराज: जनपद न्यायाधीश ने जिला न्यायालय में दीप प्रज्जवलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 14.09.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज संतोष राय द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 213438 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश के द्वारा 5 वाद निस्तारित किए गए। फ़ौजदारी के कुल 10009 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 69 वादो निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, प्रयागराज द्वारा 15 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी राम कुशल द्वारा 162 वाद व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी दक्षिणी प्रदीप कुमार द्वारा 117 वादों का निस्तारण किया गया। राम प्रताप सिंह राणा अपर जनपद न्यायाधीश ई सी एक्ट के द्वारा विद्युत के 204 मामलों का निस्तारण किया गया। शशि कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 6282 वाद, श्री अमित कुमार, रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 1265 वाद, श्रीमती दीक्षा वर्चुअल कोर्ट, ट्रैफिक के द्वारा कुल 5000 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। राजस्व न्यायालयों के द्वारा कुल 131930 वादो का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन के 1428 मामले में निस्तारित किए गए। रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/एडीजे, लोग अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गई।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment