पंजाब किंग्स ने IPL में सबसे ज्यादा बार RCB को हराया

IPL-2024 में शनिवार को पहला डबल हेडर खेला गया। दिन के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। वहीं, शाम को रोमांचक मुकाबले में KKR को SRH पर 4 रन की जीत मिली।
पंजाब किंग्स ने IPL में सबसे ज्यादा बार RCB को हराया है। अब इस रिकॉर्ड में दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल हो गई। दोनों को पंजाब ने 17-17 बार हराया है। दूसरी ओर कोलकाता के आंद्रे रसेल ने IPL में 200 सिक्स पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 9वें प्लेयर बने। जानते हैं शनिवार के दोनों मैचों के टॉप .

  1. आंद्रे रसेल IPL में 200 सिक्स जमाने वाले तीसरे कैरेबियाई
    KKR के लिए लंबे समय से IPL में खेलने वाले आंद्रे रसेल ने IPL में 200 सिक्स पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 9वें ओवरऑल और तीसरे कैरेबियाई खिलाड़ी बने। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड भी 200 से ज्यादा सिक्स लगा चुके हैं।
    IPL में सबसे ज्यादा सिक्स (357) गेल ने ही लगाए हैं। वहीं, भारतीयों में यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने 257 छक्के लगाए हैं। 200 से ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों में भारत के 4 और वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी हैं। एक-एक प्लेयर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से भी हैं।
  2. SRH ने एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए
    सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ शनिवार रात के मुकाबले में 15 सिक्स लगाए। इसी के साथ टीम के एक IPL पारी में सबसे ज्यादा छक्के हो गए। इससे पहले 2019 में टीम ने RCB के खिलाफ और 2023 में RR के खिलाफ 13-13 सिक्स लगाए थे।
  3. क्लासन ने की वॉर्नर-मनीष पांडे की बराबरी
    SRH के हेनरिक क्लासन ने शनिवार को कोलकाता के खिलाफ 8 सिक्स लगाए। इसी के साथ उन्होंने हैदराबाद के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर्स की बराबरी कर ली। उनसे पहले डेविड वॉर्नर ने 2017 में कोलकाता और मनीष पांडे ने 2020 में राजस्थान के खिलाफ 8-8 सिक्स लगाए थे।
  4. क्लासन बगैर चौके से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बने
    हेनरिक क्लासन ने अपनी 63 रन की पारी में एक भी चौका नहीं लगाया। सभी बाउंड्री छक्के के रूप में ही लगाई। इसी के साथ वह IPL की एक इनिंग में बगैर चौका लगाए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर बन गए।
    उनसे पहले यह रिकॉर्ड नीतिश राणा, संजू सैमसन और राहुल तेवतिया के नाम था। राणा ने साल 2017 में PBKS, सैमसन ने 2017 में गुजरात लायंस और तेवतिया ने 2020 में पंजाब के खिलाफ 7-7 सिक्स लगाए थे।
  5. IPL चेज के आखिरी 4 ओवर में SRH ने रिकॉर्ड 71 रन बनाए
    किसी IPL के मैच में रन चेज करते हुए आखिरी 4 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में SRH दूसरे नंबर पर आ गया। टीम ने KKR के खिलाफ डेथ ओवर्स में 79 रन बनाए। इस रिकॉर्ड में मुंबई टॉप पर है। टीम ने 2020 में बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी 4 ओवर में 79 रन बनाकर मैच टाई कराया था, जहां बेंगलुरु को ही जीत मिली थी।