शनिवार को मनाया जाएगा डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह

डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को दीक्षांत की रिहर्सल की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने मेहमानों की भूमिका निभाई। दीक्षांत शुरू होने की घोषणा से लेकर दीक्षांत सम्पन्न होने की तक घोषणा की रिहर्सल हुई।
दीक्षांत समारोह के रिहर्सल में यूपी की राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष की भूमिका में प्रो. शेफाली यादव रहीं। वहीं मुख्यमंत्री की भूमिका प्रो. नागेन्द्र यादव ने निभाई। मुख्य अतिथि पद्मश्री कनुभाई टेलर हैं। जिनकी भूमिका में डा.आशुतोष पाण्डेय रहे।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप की भूमिका में डॉ.आलोक पाण्डेय नजर आए। वहीं प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सुभाष चंद्र शर्मा की भूमिका में डॉ.कौशल शर्मा थे। समारोह की रिहर्सल में मेहमानों के प्रवेश करने, स्थान ग्रहण करने, जगह सुनिश्चित करने, पुरस्कार वितरण शामिल था।
दीक्षांत समारोह में 112 छात्र-छात्राओं को 142 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे। जिसमें 52 स्वर्ण, 45-45 रजत एवं कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं पदक पाने वालों में 83 छात्राएं और 53 छात्र शामिल हैं। इसके साथ ही समारोह में 1622 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी।