हरदोई :SRG शशांक मिश्र द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर का किया गया सहयोगात्मक पर्यवेक्षण।

हरदोई : पूर्व सूचना के आधार पर शशांक मिश्र एस आर जी द्वारा उ प्रा वि सदरियापुर माधौगंज का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। सर्वप्रथम शशांक मिश्र नें मां सरस्वती व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।कक्षाकक्ष में पर्यवेक्षण के दौरान शिक्षक द्वारा बच्चों के समूह बनाकर चार्ट वर्क कराया जा रहा था। बच्चे अनुशासित होकर प्रकरण के अनुसार कार्य कर रहे थे। प्रकरण में चन्द्रयान-3, सौरमंडल के सभी ग्रह, सूर्यग्रहण व चन्द्रग्रहण,रोमन गिनती आदि कार्य किया जा रहा था।एस आर जी महोदय द्वारा प्रत्येक समूह से उनसे सम्बन्धित प्रकरण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। संतोषजनक उत्तर से विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। इंस्पायर अवार्ड फार्म व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के बच्चों से विज्ञान,गणित विषय पर आधारित प्रश्नोत्तर पूछकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।इसी क्रम में उपचारात्मक शिक्षण का साप्ताहिक टेस्ट का विधिवत अवलोकन किया और विज्ञान विषय की अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव की सराहना की। सभी की शिक्षक डायरी का भी अवलोकन किया।सभी कार्य पूर्ण पाये गये।इसी बीच आज मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत मीनू के अनुसार सब्जी युक्त दाल चावल का आनंद लिया ।गणित किट व विज्ञान किट का विद्यालय में प्रतिदिन प्रयोग पर प्रसन्नता जताई।इसी बीच बालिकाओं के मध्य मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी संगीता कक्षा 6 प्रथम,गौरी कक्षा 7 द्वितीय व कमला कक्षा 8 तृतीय स्थान पर रही। चार्ट वर्क प्रतियोगिता में चन्द्रयान-3 के प्रतिभागियों में अरूण कक्षा 8, कुंवरपाल कक्षा- 8, प्रिन्स कक्षा-8, नितिन कक्षा – शिवा कक्षा -7 को पुरस्कृत किया। बच्चों की उपस्थिति, बच्चों का शैक्षिक स्तर का भी आकलन किया। विद्यालय में संचालित लर्निंग कॉर्नर आदि का भी अवलोकन किया।अन्त में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव, रसोईया मौजूद रहीं।