हरदोई:नीरज कुमार ए आर पी माधौगंज ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर व प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।

हरदोई: पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर नीरज कुमार ए आर पी माधौगंज द्वारा उ प्रा वि सदरियापुर व प्रा वि सदरियापुर माधौगंज का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। पर्यवेक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य किया जा रहा था ।बच्चे अनुशासित थे। ए आर पी व प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार गुप्ता द्वारा मां सरस्वती व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा प्राप्त कराए गए छात्र/छात्राओं के परिचय पत्र का ए आर पी नीरज कुमार ने वितरण कर शुभारंभ किया l ए आर पी नीरज कुमार व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। इसी क्रम में उपचारात्मक शिक्षण का साप्ताहिक टेस्ट का विधिवत अवलोकन किया और विज्ञान विषय की अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव की सराहना की। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा गणित का प्रयोग किया जा रहा था जिस की भी सराहना की। बच्चों के उपस्थिति, बच्चों का शैक्षिक स्तर का भीआकलन किया। विद्यालय में संचालित लर्निंग कॉर्नर, अध्यापकों की शिक्षक डायरी ,उपचारात्मक, बच्चों का अभिलेख, मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत मीनू के अनुसार आज दाल चावल का वितरण किया गया। ए आर पी नीरज कुमार ने अध्यापकों को शैक्षिक स्तर बढाने पर विशेष जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर में जल्द ही निपुण कक्षा, निपुण विद्यालय बनाने के लिए सभी अध्यापकों को प्रेरित किया। बच्चों को कैसे निपुण बनाया जाए इसके बारे में विचार विस्तृत रूप में अध्यापकों के साथ साझा किए व बच्चों को भी समझाया।अन्त में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका विभा गुप्ता, प्रियंका श्रीवास्तव,रमन त्रिवेदी, कुलदीप त्रिपाठी,नीतू सोनकर, प्रियंका गुप्ता व दोनों विद्यालयों की रसोईया मौजूद रहीं।