अनन्या-आदित्य पुर्तगाल की सड़कों पर मस्ती करते दिखे, जानिये

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर लम्बे समय से अपनी डेटिंग की अफवाहों के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों दोनों एक साथ स्पेन के पुर्तगाल में वेकेशन मना रहे हैं। वेकेशन के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। लेकिन अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अनन्या और आदित्य पुर्तगाल की सड़कों पर मस्ती करते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में दोनों को पुर्तगाल की सड़कों पर किक स्कूटर पर आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आदित्य और अनन्या कैजुअल लुक में नजर आए। एक्ट्रेस जहां पिंक टॉप और व्हाइट स्कर्ट में दिखाई दीं। वहीं, आदित्य नेवी ब्लू शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी। ये फोटो पुर्तगाल में लिस्बन के किसी रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ रेस्टोरेंट में बैठकर ड्रिंक का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में अनन्या, आदित्य को स्माइल करते हुए देख रही हैं।