पेशाब कांड के बाद मध्य प्रदेश में फिर एक शर्मशार करने वाली घटना आयी सामने, क्या सरकार हो रही है बिफल

पहले सीधी का पेशाब कांड, फिर इंदौर में आदिवासी नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई के बाद अब सागर में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है।

ये वीडियो करीब 8 महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित की पहचान कर ली है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवक के साथ मारपीट की ये घटना 8-9 अक्टूबर 2022 की बताई जा रही है। वीडियो सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां भोपाल रोड स्थित धर्मकांटा के पास कुछ लोगों ने युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया था।
वीडियो में ये नजर आ रहा… वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को निर्वस्त्र कर दीवार के सहारे बैठाया गया है। उसके दोनों ओर दो लोग डंडे लेकर उसे मार रहे हैं। पीड़ित से हथेली खोलकर दोनों हाथ आगे करने को कहा जाता है। फिर एक युवक डंडे से उसकी हथेली पर वार करता है। बीच एक युवक आकर उसकी पीठ पर मारता है।

पीड़ित गिड़गिड़ाता है। पीटने वालों से कहता है- भैया जान से मार दो। लेकिन आरोपी नहीं रुकते। वे उसे लगातार पीटते हैं। वीडियो में धर्मेंद्र नाम सुनाई दे रहा है। एडिशनल एसपी विक्रम ने कहा कि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है
सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे। कांग्रेस का दल सुबह 11 बजे राज्यपाल से मिलने जाएगा। जहां उनसे प्रदेश में आदिवासी और दलित वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार और बर्बरता की घटनाओं पर चर्चा करेगा। साथ ही उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा

इंदौर में दो आदिवासी लड़कों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक दोनों को पाइप से पीटते दिख रहा है। मारपीट करने वाला युवक गालियां भी दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी संगठन जयस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना के बहाने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है।
ग्वालियर में सीधी के पेशाब कांड जैसी घटना सामने आई है। यहां एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें चलती कार में एक युवक को जमकर पीटा जा रहा है। उसके चेहरे पर चप्पलें मारी जा रही हैं। मारपीट कर रहा शख्स युवक से खुद को बाप कहलवा रहा है। अपने तलवे भी चटवा रहा है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है
शिवपुरी के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव में 30 जून को दो दलित युवकों का मुंह काला किया गया। उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहनाई। उनके मुंह में मल भर दिया और उनके कपड़ों पर भी लगाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 6 को गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी अमले ने गुरुवार को इनके घर पर बुलडोजर चला दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

मध्यप्रदेश के सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने के मामले में राजनीति गरमा गई है। बुधवार को जहां आरोपी बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं रात को कांग्रेस के नेता पीड़ित के घर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी का घर पूरी तरह से तोड़ने की मांग कर रहे हैं। यहां भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला पहुंचे तो आदिवासी महिलाओं ने चप्पलें दिखाईं। पढ़ें पूरी खबर