26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’

जान्हवी कपूर डिज्नी की हॉलीवुड फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ का एक प्रोमो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह अचानक से कहानी सुनाते- सुनाते मर्मेड बन जाती हैं।
इस वीडियो में, जान्हवी को एक कमरे में दो छोटी लड़कियों को एक कहानी सुनाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस उन्हें ‘मछली जल की रानी है’ कहानी सुनाते हुए नजर आईं। इसके बाद अचानक से वह खुद को जादुई रूप से राजकुमारी एरियल के रूप में बदल लेती हैं इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

द लिटिल मरमेड का निर्देशन रॉब मार्शल ने किया है। यह डिज्नी स्टार स्टूडियो की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड म्यूजिकल क्लासिक मूवी की लाइव-एक्शन रीइमेजिनिंग फिल्म है। फिल्म में हाले बेली के अलावा, फिल्म में उर्सुला के रूप में मेलिसा मैक्कार्थी, प्रिंस एरिक के रूप में जोना हाउर-किंग और किंग ट्राइटन के रूप में जेवियर बार्डेम भी हैं।

इस फिल्म में समुद्र और भूमि के जीवों की बात भी की गई है, जिसमें सेबस्टियन द क्रैब डेवेड डिग्स, फ्लाउंडर द फिश के रूप में जैकब ट्रेमब्ले, स्कूटल द सीगल के रूप में अक्वावाफिना शामिल हैं।