पीलीभीत : ढोल नगाड़ों के साथ रवाना हुए माता रानी के जत्थे


मां के भक्तों का जत्थे ढोल नगाड़ों के साथ महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सभी भक्तों को तिलक वंदना कर रवाना किया।माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।इस दौरान झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
होली का पर्व संपन्न होने के बाद पूर्णागिरी यात्रा जाने का क्रम लगातार जारी है।शनिवार को सिमरिया,कसगंजा, गुलडिया भूपसिंह,भगवंतापुर,पूरनपुर नगर सहित कई गांवों से माता रानी के दर्शन के लिए पैदल जत्था रवाना हुआ।रवाना होने से पहले ग्रामीणों व महिलाओं ने तिलक वंदना कर भव्य दरबार सजा कर बैंड वाजे के साथ रवाना लोगों को रवाना किया।पूर्णागिरी के दर्शन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जगह जगह पुष्प बर्षा कर जत्थे का स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा में बाल कलाकारों ने माता रानी की कई आर्कषक झांकियां भी सजाई गईं,जो पूर्णागिरी धाम तक पहुंचे,भक्त ढोल नगाडे व मां के गीतों पर थिरकतेे हुए नजर आए।माता रानी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।