भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का लगा ब्रेक, राहुल आज राजघाट और अटल समाधि जाएंगे, अगला पड़ाव UP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि और विजय घाट जाएंगे। पहले राहुल 24 दिसंबर को इन लोगों की समाधियों पर श्रद्धांजलि देने जाने वाले थे, लेकिन देर होने की वजह से उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। यहां कांग्रेस की यह यात्रा 9 दिन यानी 2 दिसंबर तक के रेस्ट पर रहेगी। 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की एंट्री होगी।
इसके बाद 4 जनवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 जनवरी को कैराना से होकर राहुल की यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में एंट्री करेगी। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी।
राहुल गांधी ने लाल किले से कहा- मुझसे पूछते हैं कि आपको ठंड नहीं लगती क्या। वो लोग ये सवाल देश के गरीबों और किसानों से क्यों नहीं पूछते।
शनिवार शाम राहुल गांधी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि मीडिया केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। वह चौबीसों घंटे हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला रहा है, जबकि देश में सच्चाई यह नहीं है। मैंने इस यात्रा में देखा है कि देश में लोगों के बीच भाईचारा है। सब एक दूसरे को प्यार करते हैं। यह मीडिया की गलती नहीं है, इनके पीछे जो शक्ति है वह इन्हें कट्रोल कर रही है। यह सब वास्तविक समस्याओं से देश का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने पूछा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है, यह अंबानी-अडाणी की सरकार है। मैं 2800 किलोमीटर पैदल चला हूं, मुझे कहीं नफरत नहीं दिखी। आज देश का युवा बेरोजगार है। अगर इस देश में युवाओं को कोई रोजगार दे सकता है तो देश के किसान और छोटे व्यापारी हैं, लेकिन इनके लिए देश की बैंकों के दरवाजे बंद रहते हैं।
भाजपा पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा मैंने गीता पढ़ी है, उपनिषद पढ़े हैं। उसमें गले लगाने की बात होती है। ये लोग डर फैला रहे हैं। डर किसानों के दिल में, युवाओं के दिल में, छोटे कारोबारियों के दिल में, माताओं के दिल में। ये लोग चौबीस घंटे देश में डर फैलाने की कोशिश करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मेरी इस यात्रा में कुत्ते, गाए-भैंस, सुअर सब जानवर आए लेकिन किसी को नहीं मारा गया। देश में कोई नफरत नहीं है। जैसा हिंदुस्तान है वैसी ही यह यात्रा है। कभी-कभी कोई गिरा तो उसे एक सेकेंड में लोग उन्हें उठा लेते थे। यह है हिंदुस्तान।
राहुल गांधी ने पूछा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है, यह अंबानी-अडाणी की सरकार है। मैं 2800 किलोमीटर पैदल चला हूं, मुझे कहीं नफरत नहीं दिखी। आज देश का युवा बेरोजगार है। अगर इस देश में युवाओं को कोई रोजगार दे सकता है तो देश के किसान और छोटे व्यापारी हैं। लेकिन इनके लिए देश की बैंकों के दरवाजे बंद रहते हैं।
शनिवार को यात्रा में अभिनेता कमल हासन, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान राहुल ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इससे पहले उन्होंने आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए।
बता दें कि कन्याकुमारी से चलकर राहुल ने पिछले 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। राहुल की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ पहुंची है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया है। वहीं, बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक हैवी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में राहुल ने कहा- मैंने RSS और BJP के लोगों से कहा है कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा ने पटलवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बहुत भ्रष्टाचार किए हैं। इसीलिए उन्हें लगता है कि हर चीज खरीदी और बेची जा सकती है। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या प्यार भी खरीदा और बेचा जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। कांग्रेस की नीतियों की वजह से देश का बंटवारा हुआ है। भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग घूम रहे हैं।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचने पर इस पर सियासत भी तेज हो गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में कोविड केसों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस केंद्र द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है।.
बीजेपी नफरत फैलाती हैं, हम प्यार फैलाते हैं। हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं। हर भारतीय को देश में प्यार फैलाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए।
भारत जोड़ो यात्रा में कहीं नफरत नहीं है। इस यात्रा में कोई गिरता है तो सब लोग उसको उठा देते हैं। मदद करते हैं सभी, यही सच्चा हिंदुस्तान है।
आप किसी से भी पूछिए कि क्या इस यात्रा में किसी से धर्म पूछा गया? अमीर और गरीब का अंतर किया गया? तो जवाब मिलेगा- नहीं। इस यात्रा में सिर्फ मोहब्बत है
पुलिस ने लोगों से कहा है कि यात्रा रूट से हटकर जाने वाली सड़क या बाईपास का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आएं जाएं। यात्रा के कारण बदरपुर फ्लाईओवर, प्रह्लादपुर रेड लाइट, महरौली बदरपुर रोड, अपोलो फ्लाईओवर, मथुरा रोड सीआरआरआई रेड लाइट, मथुरा रोड, मोदी मिल फ्लाई ओवर, आश्रम चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
इसी तरह एंड्रयूजगज, कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे, निजामुद्दीन फ्लाईओवर, प्रगति मैदान सुरंग, आईपी फ्लाईओवर की ओर, सुब्रमण्यम भारती मार्ग/जाकिर हुसैन मार्ग क्रॉसिंग, मथुरा रोड/ शेरशाह रोड टी-प्वाइंट, Q-प्वाइट, R/A जसवंत सिंह, मंडी हाउस, विकास मार्ग (यमुना पुल/लक्ष्मी नगर शकरपुर साइड), मिंटो रोड रेड लाइट, गुरु नानक चौक, राजघाट चौक इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा ने अब तक 9 राज्यों का सफर तय किया है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। इस दौरान इन राज्यों के 46 जिलों को कवर किया गया है।
अब तक राहुल और उनके सहयोगी करीब तीन हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, कुल 150 दिन में भारत जोड़ो यात्रा को 12 राज्यों में 3 हजार 570 किमी की दूरी पैदल तय करना है। यात्रा पूरी करने के लिए राहुल को अब सिर्फ 570 किमी का सफर तय करना है। वे इस दौरान तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से गुजरेंगे।
शुक्रवार में हरियाणा में भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के बाकी हिस्सों में जितनी चाहे उतनी जनसभाएं कर सकती है। लेकिन उसके लिए कोरोना को केवल वहीं है, जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे पत्र लिखकर कहा है कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो। शेष भारत में, भाजपा जितनी चाहे उतनी जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में है। यहां शनिवार शाम उन्होंने लाल किले से जनता को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि बीजेपी ने मेरी इमेज खराब करने के लिए करोड़ों रुपए लगा दिए, मैं एक शब्द नहीं बोला। मैंने भारत जोड़ो यात्रा से एक महीने में देश को सच्चाई दिखा दी।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।