पीलीभीत : यजमान और पुरोहित द्वारा यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण और सुख समृद्धि के लिए कामना की


गांव की सुख समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने पवित्र जल लाकर देव स्थानों पर चढ़ाया गया।गांव की मुख्य जगह पर बनाई गई यज्ञ वेदी पर आहुतियां देने के लिए लोग एकत्र हुए।परिक्रमा कर गांव की सुख समृद्धि के अलावा विश्व कल्याण की कामना की गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखटिहाई गांव में सनातन धर्म के अनुसार हर साल अच्छे कार्यक्रम करने पर विचार किया जाता है।वैवाहिक कार्यक्रम के अलावा धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाने लगे हैं।गांव में देर शाम ग्रामीणों द्वारा पवित्र नदी से जल लाकर के देव स्थानों पर चढ़ाया गया।इसके बाद गांव के मुख्य स्थान पर जहां सामूहिक पूजा का कार्यक्रम रखा जाता है।वहां पर यजमान और पुरोहित द्वारा यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण और गांव की सुख समृद्धि को लेकर के कामनाएं की गईं। कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान बढ़-चढ़कर गांव के सभी लोगों ने भागीदारी निभाई।महिलाएं पुरुष सभी लोग मौके पर पहुंचे और यज्ञ की परिक्रमा कर मां भगवती से आशीर्वाद लिया। देवी देवताओं के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान ठाकुर प्रसाद वर्मा,पुत्तू लाल,बद्री प्रसाद,बबलू,श्री कृष्ण,रजनीश कुमार,मलखान सिंह,दयाल कुमार,हरद्वारी लाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।