उत्सव कोई भी हो एक पौधा जरूर लगाएं : अशोक शाक्य

उत्सव कोई भी हो एक पौधा जरूर लगाएं : अशोक शाक्य

बुद्ध महोत्सव संकिसा (9 अक्टूबर 2022 ) में बुद्धा लाइट एनवायरनमेंट सेविंग सोसायटी ऑफ इंडिया औरैया उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण मुहिम” उत्सवों की याद में पौधरोपण” के द्वारा सभी बुद्ध विहारों को पौधे दान में दिए गए और साथ ही विभिन्न जिलों से पधारे भिच्छु एवम उपासक उपाशिकायों को भी पौधे दान किए गए। संस्था के अध्यक्ष अशोक शाक्य जी ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए वातावरण का शुद्ध होना भी जरूरी है । उत्सव कोई भी हो एक पौधा जरूर लगाएं क्योंकि जब तक है वन। तब तक जीवन है। संस्था द्वारा ये मुहिम पिछले छः वर्षों से चलाई जा रही है जिसमें अब तक 4 हजार 7 सौ 82 पौधे रोपित व दान में दिए गए। जिसमें से दो हजार 9 सौ 93 पौधे जीवित हैं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अशोक शाक्य, कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी शाक्य, प्रबंधक अंकित कुमार शाक्य, वीरेन्द्र सिंह शाक्य, अर्जुन सिंह शाक्य, ओम प्रकाश, विद्धयांशी शाक्य, दीपका शाक्य, कश्मीर सिंह शाक्य, हिमांशु शाक्य, विकाश बौद्ध, डा o आलोक सिंह शाक्य, धनंजय कुशवाहा गायक बिहार, सुरेन्द्र मोहन पाल , राम विलास आदि मौजूद रहे।