सीतापुर : ग्राम मिर्जापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

सीतापुर: मिश्रिख पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम मंडल उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला के आवास पर आयोजित किया गया जिसमे अरुण शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश का विधिवत कार्यक्रम एक समिति के जरिए होता है। समारोह मनाने के लिए हम सब लोग आज गांव गांव जाएंगे। हमारा सौभाग्य है कि हम एक ऐसी परम्परा के हैं, जिन्होंने संघर्ष के जरिए ये मुकाम हासिल किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे शख्स थे, जिन्होंने अपनी बोली और कलम से सामान्य व्यक्ति का जीवन कैसे बदले और उसे सम्मान कैसे मिले इस पर काम किया। आज यह प्रधानमंत्री मोदी की कामकाज की नीतियों में दिखाई देता हैा। उन्होंने देश को सम्मान और स्वाभिमान दिलाने की नीतियां बनाईं जिसमे बीजेपी कार्यकर्ताओं इण्डिया सिंह सदस्य कार्य समिति वीरेन्द्र यादव, मण्डल उपाध्यक्ष जय प्रकाश, मण्डल मंत्री अनुज शुक्ला, सयोजक निरहन, सूरज शुक्ला, शुभम शुक्ला, सचिन शुक्ला, निश्चय शुक्ला, आदि लोगों ने फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।