कार्तिक आर्यन दिखे इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए, फैन्स ने किया स्वागत

कार्तिक आर्यन इन दिनों फैन्स के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने जोधपुर से मुंबई की फ्लाइट ली लेकिन वो बिजनेस क्लास में नहीं बल्कि इकोनॉमी क्लास में बैठे। ऐसे में उनके उनके फैन्स ने स्वागत किया।
‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक आर्यन बच्चों से लेकर बड़ों तक के पसंदीदा अभिनेता बन गए हैं। कार्तिक भी अपने फैन्स के करीब रहने की कोशिश करते हैं। कई बार वह फैन्स की भीड़ में चले जाते हैं तो कई बार सेल्फी देने के लिए खुद उनके पास आ जाते हैं। कार्तिक का इतना सहज रवैया सभी का दिल जीत लेता है। हाल ही में कार्तिक ने जोधपुर से मुंबई की फ्लाइट ली। ऐसे में जब स्टार्स सभी सुख सुविधाओं से लैस रहते हैं और बिजनेस क्लास में ही सफर करते हैं तो कार्तिक को इकोनॉमी क्लास में अपने बीच देखकर बाकी यात्रियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वह फ्लाइट में बैठे हुए हैं। जहां उनके सह यात्री उनका स्वागत कर रहे हैं और ताली बजाते हैं। सभी मोबाइल फोन से उनका वीडियो बना रहे होते हैं। कार्तिक भी उन सभी का अभिवादन स्वीकार करते हैं और खड़े हो जाते हैं। वह सभी का शुक्रिया करते हैं।
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कार्तिक को डाउन टू अर्थ बता रहे हैं तो कोई उन्हें असली हीरो कह रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘सुपरस्टार कार्तिक आर्यन को बड़ा सा हग।’ एक ने लिखा, ‘बहुत हम्बल और डाउन टू अर्थ है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘डिजर्व करता है भाई।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘ये है असली हीरो कोई नेपोटिज्म की दी हुई सौगात नहीं।’
कार्तिक की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ इस साल की सबसे बड़ी हिट में से है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू थीं। कार्तिक की आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ है। इसमें उनके अपोजिट कीर्ति सेनन हैं। उनके अलावा परेश रावल, रोनित रॉय और मनीषा कोइराला की मुख्य भूमिका है। कार्तिक की अन्य आने वाली फिल्में ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘फ्रेडी’ है।