नन्हा फैन चिल्ला रहा था कार्तिक आर्यन का नाम, आवाज सुनकर एयरपोर्ट गेट पर लौट आए

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने फैंस की कद्र करते हैं और इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि आज वह जो कुछ भी हैं अपने फैंस की वजह से ही हैं। कार्तिक आर्यन किसी तरह का स्टारडम फ्लॉन्ट करने की बजाए बड़ी शालीनता से अपने फैंस से मिलते हैं। उन्हें कई बार ऐसा करते हुए देखा जा चुका है और हाल ही में एयरपोर्ट पर फिर एक बार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) यह साबित करते नजर आए कि वह फैंस के बनाए हुए स्टार हैं।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर का एक नन्हा फैन उन्हें आवाज लगाता नजर आ रहा है। यह छोटा लड़का कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को एयरपोर्ट पर जाते हुए देखकर जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगता है। इस पर कार्तिक आर्यन हमेशा की तरह बिना स्टार्स टैंट्रम दिखाते हुए मुड़े और सीधा अपने इस नन्हें फैन की तरफ बढ़ गए।
फ्लाइट छूटने की परवाह नहीं करते हुए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने जाकर अपने इस फैन से मुलाकात की और उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस नन्हे फैन के चेहरे पर इसके बाद मुस्कान देखने लायक थी। बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को एक नन्हें फैन से बात करते हुए देखा गया था जिसने भूल भुलैया 2 का उनका गेटअप ले रखा था।
इससे पहले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक बार अपनी 2 फीमेल फैंस से मिलने रोड पर निकल आए थे। हुआ ये कि कार्तिक आर्यन की ये फैंस उनके घर के बाहर जोर-जोर से उनका नाम पुकार रही थीं जिसके थोड़ी ही देर बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) उनसे मिलने सीधे बाहर आ गए और काफी देर तक उनके साथ खड़े रहे। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी शालीनता से हर बार फैंस का दिल जीत लेते हैं।