प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ‘ससुराल गेंदा फूल’ पर एन्जॉय करती दिखीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने और अपने परिवार के फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। इस बीच प्रियंका ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘ससुराल गेंदा फूल’ (Sasural Genda Phool) गाना बज रहा है।
दरअसल अभी तक प्रियंका और निक ने बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन अक्सर उसके फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। ऐसे में अब एक लेटेस्ट वीडियो में प्रियंका ने मालती मैरी को एन्जॉय करते दिखाया है। वीडियो में मालती की पीछे से शूट किया गया है, जिससे उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। वहीं साथ में ससुराल गेंदा फूल बज रहा है और ऐसा लग रहा है कि मालती उस गाने को एन्जॉय कर रही हैं।
डियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो लेट नाइट (इंडियन टाइम के लिहाज से) शेयर करने की वजह से अधिक इंडियन सेलेब्स और फैन्स का इस पर रिएक्शन अभी तक नहीं आया है, लेकिन बावजूद इसके पोस्ट पर लाखों में व्यूज और लाइक्स हो चुके हैं। फरहान अख्तर के साथ ही कई हॉलीवुड सेलेब्स ने इस पोस्ट को पसंद किया है। याद दिला दें कि इस साल जनवरी में सेरोगेसी से मालती का जन्म हुआ था।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ भी शुमार है।