दो साल बाद सलमान खान नें दी फैंस को ईदी, एक्टर की एक झलक देखने के लिए उमड़ी हजारो की भीड़

पूरे देश में धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई एक-दूसरे को ईदी दे रहा है। आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सितारे तक अपने ही अंदाज में इस साल ईद का जश्न मना रहे हैं। लेकिन हर साल ईद के मौके पर अगर फैंस को किसी का बेसब्री से इंतजार रहता है, तो वह हैं बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान का। सलमान खान हर साल अपनी गलैक्सी से फैंस को हाथ दिखाकर उन्हें ईदी देते हैं। सलमान खान न सिर्फ ईद के मौके पर अपने फैंस से मिलते हैं, बल्कि सिनेमाघरों में भी फैंस को ईद के मौके पर तोहफा देते हैं। हालांकि इस बार सलमान खान की ईद के मौके पर फिल्म तो रिलीज नहीं हुई, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया।सोमवार को ईद का चांद दिखा, जिसके बाद धूमधाम से ईद का जश्न मनाया गया। ऐसे में सलमान खान के घर के बाहर भी हजारो फैंस की भीड़ अपने पसंदीदा सितारे को देखने के लिए पहुंची। सलमान खान ने भी अपनी गैलेक्सी में आकर फैंस को बधाई दी। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के गैलेक्सी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें सलमान खान हमेशा की तरह शाम को अपने अपार्टमेंट की बालकनी में आए और उन्होंने अपने फैंस को एक अपनी एक झलक दिखलाते हुए ईदी भी दी
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके फैंस की भीड़ दिख रही है और सलमान खान अपनी बालकनी से खड़े होकर फैंस से रूबरू होते हुए दिखाई दे रहे हैं। ईद के खास मौके पर सलमान खान का देसी लुक फैंस को देखने को मिला। सलमान खान ने इस खास मौके पर नेवी ब्लू रंग का कुर्ता-पायजामा पहना। इसी के साथ सलमान खान ने कानों में बाली भी पहनी। इन तस्वीरों को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सभी को ईद मुबारक हो’। आपको बता दें कि सलमान खान कोरोना महामारी की वजह से दो साल से अपने फैंस से रूबरू नहीं हो पाए थे

सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह एक बार फिर से कटरीना कैफ के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने के लिए बिलकुल तैयार हैं। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अगले साल यानी कि 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में अब शहनाज गिल और आयुष शर्मा की भी एंट्री होने वाली है।