रायपुर :- गायत्री शक्तिपीठ नेवरा में महिला सशक्तिकरण पर किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

सौरभ सिंह यादव – तिल्दा – नेवरा :- शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर गायत्री शक्तपीठ नेवरा में आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यशाला की आवश्यकता व उद्देश्य, नारी जागरण आंदोलन, नारी की भूमिका, नारी सशक्त कैसे बने, समस्या व समाधान, कार्ययोजना एवं समाधान, संस्कार व उसका महत्व,उपासना साधना आराधना के अन्तर्गत सूक्ष्म यज्ञ व वली वैश्य आदि पर विस्तृत जानकारी दीगई। कार्यक्रम में श्रीमती चंपा वर्मा, कुसुम वर्मा, लोकमती वर्मा, कल्याणी वर्मा, गौरी बाई, पूर्णिमा, सुशीला वर्मा, शशि वर्मा,कल्याणी, रीना , राधिका आदि की महत्वपूर्ण भागीदारी भूमिका रही। वहीं कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सुधा चौबे, एल्डरमैन स्वेजा परवीन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।