बहराइच : प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत जिला इकाई की बैठक

बहराइच : बंजारी मोड़ बहराइच स्थित मा एडवोकेट राजेश कुमार कुशवाहा जी के आवास पर हुई। जिसमें आगामी 9 अप्रैल 2022 को सम्राट अशोक मौर्य का जन्म उत्सव मनाने पर चर्चा हुआ।जिसमे खैरा बाजार में सम्राट अशोक महान जयंती मनाने का निर्णय हुआ है। शिक्षा क्षेत्र के माने जाने माननीय महेंद्र सिंह कुशवाहा जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय संतोष कुमार मौर्य, मंडल प्रभारी माननीय लोकेश कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष माननीय पवन कुमार जी, जिला महामंत्री दिलीप कुमार मौर्य, जिला मंत्री माननीय मनीष कुमार मौर्य जी मधुर,जिला वरिष्ठ महासचिवअयोध्या प्रसाद मौर्य,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार मौर्य तहसील अध्यक्ष महसी माननीय निखिल कुमार मौर्य जी, तेजवापुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार मौर्य, दीपक कुमार मौर्य, पटवारी लाल मौर्य, हरि कुमार सिंह कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।