10 साल की उम्र में हुआ था सायशा शिंदे का उत्पीड़न, परिवार के ही सदस्य ने की थी घिनौनी हरकत

कंगना रनोट के अत्याचारी खेल में शनिवार को एक सनसनीखेज खुलासा हुआ। शो में बॉटम तीन में पहुंच चुकीं कंटेस्टेंट सायशा शिंदे ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। सायशा शिंदे ने शो से बाहर होने से बचाने के लिए अपनी जिंदगी का एक दर्दनाक सीक्रेट दुनिया के सामने जाहिर किया, जिसे सुनकर सभी सन्न रह गए। बता दें कि सायशा शिंदे एक ट्रांसवूमन हैं, जो लड़के से लड़की बनीं हैं।
शनिवार के एपिसोड में सायशा ने एक गहरे राज का खुलासा करते हुए बताया कि उनके परिवार के ही एक इंसान ने 10 साल की उम्र में उनके साथ छेड़खानी की थी। जब कंगना ने सायशा से पूछा कि वह कौन इंसान थे, जिन्होंने उनके साथ ऐसी घिनौनी हरकत की। तब सायशा ने कंगना को जवाब देते हुए कहा कि वह उनका नाम नहीं लेना चाहतीं क्योंकि वह उनके परिवार का हिस्सा हैं।

सायशा ने आगे कहा कि अब जब उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया है तो जाहिर सी बात है उस इंसान को भी इस बारे में पता चल जाएगा और वह बाहर जाकर खुद उस इंसान से बात करना चाहेंगी। दरअसल बचपन में जब उत्पीड़न का शिकार हुईं तो वो सायशा नहीं बल्कि स्वप्निल शिंदे थे। तब वो एक लड़का थे और उनके साथ छेड़खानी करने वाला उनसे सिर्फ कुछ साल बड़ा था यानि कानून की नजर में वह जेल में जाने की उम्र का नहीं था।
इस राज के खुलासे के बाद और शो से एलिमिनेट हो चुके तहसीन पूनावाला के सेव करने के बाद सायशा सुरक्षित हो गईं और शो में उनका सफर फिलहाल चलता रहेगा। दरअसल इस शो से बाहर जाने के लिए शुरुआत में पूनम पांडे, पायल रोहतगी, शिवम, तहसीन पूनावाला, सायशा और सिद्धार्थ नॉमिनेटेड थे। हालांकि उन में से सिद्धार्थ पहले ही बच गए और पूनम को जनता ने बचाया।