गोंडा: सपा के पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह के विजय चौपाल में उमड़ा भारी जनसैलाब

कर्नलगंज, गोंडा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में समाजवादी पार्टी के पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह के सोलहवें विजय चौपाल में रविवार को परसपुर ब्लाक के न्याय पंचायत कटैला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत के लोगों ने काफी संख्या में शामिल होकर एवं आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर पूर्व मंत्री को विजयी बनाने का क्षेत्रवासियों द्वारा संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है तथा भाजपा सरकार में किसान अपना गन्ना जला रहे हैं और धान न बिकने पर मजबूर होकर आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लाक परसपुर के खैरा निवासी कमलेश सिंह द्वारा धान न बिकने से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया गया वही रामचंद्र लोनिया द्वारा अपने पांच बीघा गन्ने की फसल ना बिकने पर जला दिए जाने का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व में सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों पर अपने नाम का शिलालेख लगाने का भी आरोप लगाया है। पूर्व मन्त्री ने कहा वह चाहे लखनऊ में मेट्रो की बात हो या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की बात हो। उन्होंने कहा कि आज किसान डीएपी के लिए दर-दर भटक रहा है 6 महीने की गाढ़ी कमाई की फसल धान के लिए औने-पौने दाम में बेचने पर मजबूर है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब मैं विधायक बनता हूं तो विकास के कार्य शुरू हो जाते हैं। उपस्थित जनसमूह से प्रश्न करते हुए पूर्व मन्त्री ने कहा कि कोई भी एक काम 2017 के बाद गांव में अगर हुए हो तो आप लोग बता दें। लेकिन उपस्थित जनसमूह ने किसी काम के बारे में नहीं बताया उन्होंने कहा अभी तमाम विकास के काम बाकी हैं वह परसपुर में बाईपास बनवाने का काम हो या कटरा,जहांगिरवां का फ्लाईओवर हो सत्ता के आने आने पर प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित काम कराए जाएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा यदि मेरी सरकार बनती है तो समाजवादी पेंशन के रूप में महिलाओं को दो हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे तथा 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जायेगी,पूर्व में लोहिया आवास पर तीन लाख रुपए दिए जा रहे थे उसे बढ़ाकर पांच लाख किए जाएंगे तथा बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को नितिन पाण्डेय,अजय सिंह, अंकित सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (मड़हा), महेन्द्र प्रताप सिंह, नन्हे सिंह सहित अनेकों लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भारी जनसैलाब दिखाई पड़ा। जवाहर लाल कुशवाहा, मण्डल ब्यूरो,देवीपाटन मण्डल, द दस्तक 24