डॉ0 किरन देवी सम्यक पार्टी में उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव नियुक्त

डॉ0 किरन देवी सम्यक पार्टी में उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव नियुक्त . किरन देवी एक कुशल विचारक, चिन्तक और भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के मर्मज्ञ है। आपको सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लम्बा अनुभव है। आप इससे पहले बहुजन समाज पार्टी में प्रतिष्ठित एवं सक्रिय पदाधिकारी रही हैं और आप वर्तमान में एक महाविधालय में प्रोफेसर हैं।
बता दें की सम्यक पार्टी का लक्ष्य एवं संकल्प राष्ट्रीय स्तर की ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी विकसित करना है, जो व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद, धर्मवाद और पूंजीवाद से ऊपर उठकर समतावादी, समानतावादी और आम जनता की सही मायने में लोकतांत्रिक पार्टी हो।