सुपरस्टार निरहुआ का यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कही

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी हर दिन तेज होती जा रही है। तमाम राजनीतिक पार्टियां और नेताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। इन सबके बीच भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को लेकर बड़ी बात बोली है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल सोशल मीडिया एक चुनावी गाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस गाने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों और फैसलों की तारीफ की गई है। इस गाने को दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सोशल मीडिया पर शेयर कर योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा करते रहे हैं।
बीजेपी के प्रमोशन गाने को दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाने को शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि 2022 और 2027 में भी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार रहेगी। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपने ट्वीट में लिखा, ’22 में भी योगी, 27 में भी योगी जी।’ अपने इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित कई बीजेपी नेताओं को टैग किया है

सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दम खम दिखाने में जुट गई हैं।
वहीं बात करें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी सिनेमा के जाने माने कलाकारों में से एक हैं। वह अब तक कई हिट फिल्मों भी दे चुके हैं। वह एक एक्टर होने के साथ एक शानदार सिंगर भी हैं। दिनेश एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए-नए वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वहीं उनके फैंस को भी यह वीडियोज काफी पसंद आते हैं।