फिल्मJai Bhim में हिंदी बोलने पर एक व्यक्ति को मारा गया है चांटा, विवाद होने पर प्रकाश राज ने दी ये सफाई

तमिल अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘जय भीम’ 2 नवंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो ओटीटी पर रिलीज हुई हैl यह फिल्म रिलीज होने के बाद से विवादों में फंसी हुई हैl सिनेमा के एक सीन में हिंदी भाषा में बोलने के कारण एक व्यक्ति को कान के नीचे चांटा प्रकाश राज मार देते हैंl इस सीन की जोरदार आलोचना की जा रही हैl प्रकाश राज ने अब इसपर प्रतिक्रिया दी हैl प्रकाश राज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया हैl इस इंटरव्यू में उन्होंने ‘जय भीम’ फिल्म के विवादित सीन को लेकर बात की हैlप्रकाश राज का कहना है कि इस फिल्म में पीड़ित परिवार की वेदना लोगों को नहीं दिखाई दी, उनपर हुए अत्याचार नहीं दिखाई दिए, सिर्फ एक कान के नीचे मारा है, वह दिखाई दे रहा हैl इसके चलते उनका एजेंडा दिखाई दे रहा हैl’ सीन के बारे में बताते हुए प्रकाश राज कहते है, ‘एक व्यक्ति को स्थानीय भाषा पता होने के बावजूद वह हिंदी में बोलकर उसका उपाय ढूंढने का प्रयास करता हैl इसपर सामने वाले व्यक्ति की क्या प्रतिक्रिया होगी, वहीं दिखाई गई हैl’
दरअसल जय भीम फिल्म में एक सीन हैl इसमें एक व्यक्ति हिंदी भाषा में प्रकाश राज से बात कर रहा होता हैl तभी प्रकाश राज उस व्यक्ति के कान के नीचे मार देते हैंl जब वह व्यक्ति उनसे पूछता है कि क्यों मारा, तब प्रकाश राज कहते है, ‘तमिल में बोलिएl’ इस सीन पर फिलहाल विवाद हो गया हैl
जय भीम फिल्म का निर्देशन डीजे ज्ञानवेल ने किया हैl वहीं फिल्म में प्रकाश राज की भी अहम भूमिका है। प्रकाश राज फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने दक्षिण के अलावा हिंदी की कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर से शादी की हैl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl