रायबरेली : नवागंतुक उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के पदाधिकारियों का किया स्वागत

डलमऊ /रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार का स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के नगर अध्यक्ष राम गोपाल वैश्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित एवं तहसीलदार अभिनव पाठक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया इस दौरान व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों को क्षेत्र एवं व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें मुराई बाग कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या एवं खस्ताहाल सड़कों की समस्या से अवगत कराया उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने व्यापारियों की हर समस्याओं का समाधान करने का दिलासा दिया युवा अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने दोनों अधिकारियों को गंगा आरती एवं पूजन के लिए आमंत्रित किया जिस पर दोनों अधिकारियों ने स्वीकृत प्रदान की इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य रानू शर्मा बिलाल खान दिनेश मौर्या अरविंद अग्रवाल संदीप मिश्रा दीपू जयसवाल एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।