आजमगढ़: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मना पीएम का 71वां जन्मदिन

आजमगढ़।। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अस्पताल के मरीजों में फल वितरण किया गया और निजामाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के द्वारा 103 किसानों और 75 जवानों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन प्रति वर्ष हम भाजपा के लोग सेवा कार्य करके मनाते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं समर्पण अभियान के रूप में मना रहे हैं। भाजपा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम सिंह पटेल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, श्रीकांत मौर्य, हरिवंश मिश्रा, अनिल राय, कुंवर रणंजय सिंह आदि उपस्थित थे।