रायबरेली : डॉ विनय कुमार सिंह को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया

महाराजगंज /रायबरेली: महाराजगंज नगर स्थित राजा चंद्रचूर सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार सिंह को शिक्षक विधायक उमेश कुमार द्विवेदी एवं बछरावां विधायक राम नरेश रावत द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया इसी के तहत प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र उड़ा कर सम्मानित किया गया इस मौके पर बोलते हुए शिक्षक विधायक उमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि जब से डॉ विनय कुमार सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में काम करना शुरू किया है उन्होंने इस दौरान विद्यालय को तमाम उपलब्धियां दिलाई हैं उनके अंदर एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण विद्यमान हैं उनका सम्मान करके वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं इसी क्रम में बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह को एक उत्साही और कर्मठ शिक्षक की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर समन्वय के साथ उनके क्षेत्र के विद्यालय राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया है उन्होंने यह भी कहा शासन द्वारा जन जागरूकता के लिए चलाए गए अभियान जैसे महिला सशक्तिकरण, मतदाता जागरूकता अभियान, पल्स पल्स पोलियो अभियान जैसे कामों में भी प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह का उत्कृष्ट योगदान रहा है कार्यक्रम में मौजूद जिले के नोडल अधिकारी और शासन की प्रमुख सचिव कंचन वर्मा ,जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ओंकार सिंह राणा ने भी डॉ विनय कुमार सिंह की प्रशंसा की है डॉ विनय कुमार सिंह को मिले सम्मान पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ,जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ,नगर अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा सभासद गण हीरालाल पासी ,श्याम लाल साहू ,रामखेलावन वैश्य विनीत वैश्य सतीश कुमार कुशमेश रवि त्रिपाठी आदि ने भी प्राचार्य, डॉ विनय कुमार सिंह को ससम्मानित किए जाने पर खुशी जताई है