बहराइच :प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का बहराइच में आगमन पर सभी खेल संघों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया

देश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूक रिले के बहराइच आगमन पर ताइक्वांडो संघ के समस्त पदाधिकारियों तथा समस्त खिलाड़ियों ने इंदिरा स्पोर्ट्स क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्रा के निर्देशानुसार पानी टंकी चौराहे से जागरूकता रिले रैली का स्वागत कर पैदल यात्रा कर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे जहां पर क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्रा तथा उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुष तथा सभी खेल संधो के पदाधिकारियों के द्वारा जोरदार स्वागत हुआ और ओलंपिक चल रहें भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया

ए0आर0अंसारी क्रीड़ा अधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय देवीपाटन मण्डल गोंडा से बहराइच तक लेकर आए कार्यक्रम में सम्मिलित हुऐ और सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

इस अवसर पर ताइक्वांडो के अध्यक्ष एजाज अली सचिव इसरार अली तथा ताइक्वांडो संघ के मेंबर शाकिर अली सागर आर्य नित्यानंद पासवान तथा समस्त ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

इस अवसर पर विजय गौड़ खेल जगत दिवेश शुक्ला नरेंद्र चौधरी नेहरू युवा केंद्र ,एजाज अली अध्यक्ष ,ताइक्वांडो संघ इसरार अली सचिव ताइक्वांडो संघ राकेश सिंह सचिव बैडमिंटन संघ ,महफूज सचिव हाकी संघ ,कैलाश चंद्र सिंह यादव सचिव बॉक्सिंग, जावेदुरहमान संयुक्त सचिव क्रिकेट संघ, हकीक अहमद सचिव कुश्ती संघ, सचिव अयूब साह फुटबॉल संघ, डॉक्टर बलनीत कौर बधिर विद्यालय ,अटल सिंह सचिव सावते संघ, अजय सिंह अध्यक्ष बॉक्सिंग संघ, सागर आर्य साकिर अली, नित्यानंद पासवान, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

इस अवसर पर आइए सभी खेल संघों के पदाधिकारियों को बहराइची स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्रा ने धन्यवाद अदा किया

दा दस्तक24
जिला ब्यूरो
अनिल कुमार मौर्य