रायबरेली: ठगी के आरोपी को भेजा जेल

ऊंचाहार। जमुनापुर चौराहा निवासी एक व्यक्ति क्षेत्र के गल्ला व्यवसायियों के साथ ठगी करते हुए उनका अनाज खरीद कर ले जाता था। जिसके बाद फरार हो जाता था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जमुनापुर चौराहा निवासी सियाराम क्षेत्र के गला व्यवसायियों से ठगी का कार्य कर उनका महंगे दामों पर उधार अनाज की खरीद करता था। जिसके बाद वह घर छोड़कर शहर चला जाता था। करीब तीन माह पूर्व पूरे इछनी का पुरवा गांव निवासी संतोष कुमार अग्रहरी का भी इसने महंगे दामों पर अनाज की खरीद की। और जिसके बाद घर छोड़कर कहीं पर देश चला गया। व्यवसाई द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस लगातार युवक की छानबीन कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह सिया राम को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ हेरा फेरी समेत ठगी के कई मामले कोतवाली में दर्ज है। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।