रायबरेली: कर्मचारीे नेता की दबंगई को लेकर मेटल शाॅप कर्मचारियों में रोष

लालगंज-रायबरेली। रेलकोच कारखाना की कर्मचारी यूनियन मेंस कांग्रेस के एक बड़े नेता की दबगई को लेकर कर्मचारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे मेटल शाॅप से हटाने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने वाला यह कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। लेकिन दबंगई करने वाला कर्मचारी युनियन का बड़ा नेता होने के कारण अधिकारी भी जांच के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले ही ड्यूटी के दौरान ही राहुल ठाकुर नामक कर्मचारी से इसी नेता ने मारपीट तक की। उसके बाद कर्मचारी को शिकायत भी न करने की धमकी भी थी, जिससे डर कर उसने अधिकारियों को अपनी लिखित शिकायत नही की, लेकिन मौखिक शिकायत पर उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। और न ही अधिकारियों ने कर्मचारियों का मानसिक शोषण कर रहे इस नेता को अभी तक दूसरी जगह हटाया ही। इससे आक्रोशित शीट मेटल शॉप के सभी कर्मचारियों में रोष है। सभी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से डिप्टी सीएमई के नाम पत्र देकर उस नेता के मिसविहैबियर व अभद्र भाषा के चलते पूरी क्षमता से काम न कर पाने की बात कही है। कर्मचारियों ने कहा है कि अधिकारियों को सभी जानकारियां हैं उसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बताया गया है कि उसी सेक्सन के एसएसई कलाम को जांच करके रिपोर्ट सौंपने की खानापूर्ति का आदेश दे दिया। इस लेटर के देने के बाद जिन कर्मचारियों ने साइन किया है। इतना ही नहीं आरोपित नेता के खिलाफ शिकायत करने वाले कर्मचारियों को इसी यूनियन के एक बड़े नेता के द्वारा डराया धमकाया जा रहा है, इतना ही नहीं कर्मचारियों को नौकरी करना सिखाने की धमकी भी दी जा रही है। उस कथित नेता ने पहले भी इसी तरह इसी शॉप के एक और कर्मचारी मो. हाकिम खान के साथ भी मारपीट की थी, किन्तु उस समय भी इस पर कोई कार्यवाही नही हुई थी। कर्मचारियों का कहना है कि यूनियन के नेता होने के चलते प्रशासन इन पर कोई कार्यवाही नही करता। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी आवाज जीएम तक नहीं पहुंच पा रही है। जीएम निष्पक्ष व इमानदार अधिकारी हैं। मामला उनके संज्ञान में आने के बाद निश्चित रूप से इस दबंग नेता के खिलाफ कार्रवाई हो सकेगी।