पत्नी, ढूढ़ने के लिए 10 सालों से समुद्र की खाक छान रहा व्यक्ति

जापान में एक 64 साल का शख्स पिछले 10 सालों से अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है। यासुओ ताकामात्सु की पत्नी युको साल 2011 में जापान में आई सुनामी के बाद से ही लापता हैं। अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए उन्होंने अंडरवॉटर डाइविंग का लाइसेंस भी हासिल कर लिया है। वे पिछले 7 सालों से अकेले अंडरवॉटर डाइव कर रहे हैं ताकि वे अपनी पत्नी से जुड़ी किसी भी चीज को ढूंढने में कामयाब हो सकें।
जापान का प्रशासन पिछले कुछ सालों से ढाई हजार लोगों की गुमशुदगी के चलते अंडरवॉटर सर्च चला रहा है। यासुओ निजी तौर पर तो अंडरवॉटर डाइव करते ही हैं साथ ही वे स्थानीय प्रशासन से हर महीने संपर्क करने के बाद उनके साथ भी सर्च अभियान के लिए जुड़ते हैं। अब तक इस शख्स को पानी के अंदर कपड़े, एल्बम जैसी कई चीजें मिल चुकी हैं लेकिन ये सभी दूसरे लोगों की हैं। अभी तक उन्हें अपनी पत्नी से जुड़ी कोई भी वस्तु हासिल नहीं हुई है।