27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा ने लिया तलाक का फैसला

अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा से तलाक लेना का फैसला किया है। शादी के 27 साल बाद Bill Gates (बिल गेट्स) और Melinda Gates (मेलिंडा गेट्स) ने कहा है कि अब दोनों साथ नहीं रह सकते हैं। इस तरह दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। बिल गेट्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, हम दोनों ने अपने रिश्ते पर बहुत सोच विचार किया। अंत में हमने इस संबंध को खत्म करने का फैसला कर लिया। हमें ये कम ही विश्वास है कि अब हम आगे एक साथ रह सकते हैं। हम दोनों अलग-अलग अपनी निजता चाहते हैं और जीवन के एक नये चरण की ओर बढ़ना चाहते हैं।
बता दें, Bill Gates और Melinda Gates मिलकर गेट्स फाउंडेशन चला रहे हैं, जिसका काम दुनियाभर में जरूरतों की मदद करना है। दोनों इसे संस्था के ट्रस्टी हैं। बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना 2000 में की गई थी। मेलिंडा भी दुनियाभर में महिलाओं की मदद के लिए जानी जाती हैं।

Bill Gates और Melinda Gates ने लव मैरिज की थी। यह जानकारी भी कम रोचक नहीं है कि जब दोनों ने शादी रचाई तब बिल गेट्स दुनिया के सबसे चर्चित कुंवारे और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ थे, जबकि मेलिंडा माइक्रोसॉफ्ट में प्रॉडक्ट मैनेजर थीं। लव स्टोरी का खुलासा खुद मेलिंडा ने किया था। 2015 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, उस दिन शनिवार था। सुबह के समय कंपनी की पार्किंग में बिल ने प्रेम प्रस्ताव रखा, जिसे मैंने ठुकरा दिया। बिल ने जिस तरीके से प्रपोज किया, वह बहुत आकर्षित करने वाला नहीं था। इसके बाद बिल ने डिनर का प्रस्ताव रखा। तब मेलिंडा ने अपना नंबर दिया और कहा कि जब आप फ्री होंगे तब बता दीजिएगा। बिल गेट्स ने उसी रात मेलिंडा को फोन किया। इसके बाद बात आगे बढ़ी। इसके बाद दोनों में आकर्षण बढ़ गया और फिर शादी रचा ली।