जालौन:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 101 कन्याओं के हाथ हुए पीले

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नदीगांव में 101 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान 88 जोड़ों ने सात फेरे लिए जबकि 13 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। नदीगांव के कृपालसिंह दादी महाविद्यालय में इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्रसिंह बना जी, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष उदय पिंडारी, जिपं अध्यक्ष सुमन देवेन्द्र निरंजन, विधायक मूलचंद्र निरंजन, सामाजिक एकता उत्थान एकता समिति के प्रबंधक अभिमन्युसिंह डिंपल, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, नगर पंचायत अध्यक्ष भानुप्रकाश वर्मा, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष अनुरुद्घसिंह ने नव युगलों को आशीर्वाद दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

रिपोर्ट रेहान रजा