हाथरस :सपाइयों ने मनाया सरोजिनी नायडू का जन्मदिन

आज दिनाँक 13-02-2021 को समाजवादी पार्टी ने मैंडू में उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती सरोजिनी नायडू का जन्मदिवस ‘‘राष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जन्मदिन 13 फरवरी 2021 को महिलाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष व एमएलसी आदरणीय श्री जसवंत सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी महिला घेरा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया और महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर विचारगोष्ठी में चर्चा की गई जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री जसवंत सिंह यादव जी ने कहा कि
महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा हुई हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रसूति सेवाओं में कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है। शिक्षिका, आशा-आंगनबाड़ी और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब निराश्रित महिलाओं के पेंशन की भी समस्या है। बैंकों में घटती ब्याज दर से घरेलू बचत को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। महिलाओं की घरेलू अर्थ व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है।
वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव बुआ ने कहां की अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में समाजवादी सरकार के कार्यकाल में महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिला पावर लाइन 1090 की व्यवस्था की गई थी। हेल्प लाइन 181 से प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने की सुविधा थी जबकि 1090 सेवा महिलाओं से सम्बन्धित अपराध नियंत्रण में सहायक थी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने कहां की आज समाजवादी महिला घेरा‘ का आयोजन कर महिलाओं द्वारा भाजपा सरकार से मुक्ति का संकल्प लिया है समाजवादी पार्टी का यह भी आव्हान है कि 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है महिला शक्ति’ का आह्वान है कि वे महिलाओं के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी महिला के लिए काम किया है इसे इतना बड़ा बनाएं कि दंभी सत्ता की नींद टूटे और महिलाएं आगे आए समाजवादी पार्टी से जुड़े। और आज रामदेवी,कंचन सेंगर के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव,सुनीता यदुवंशी ,दिनेश लोधी, गंगा सिंह सेंगर, सोहन लाल दिवाकर ,चिंटू शर्मा ,राम कुमार उर्फ गुड्डा पंडित ,हाजी नवाब, सुनील कुमार यादव ,गौरीशंकर बघेल, रामखिलाड़ी यादव, शानू मिर्जा, ठाकुर नेत्रपालसिंह, लाखन पहलवान, विजयपाल चौधरी, अकरम पहलवान ,भगवान दास गुप्ता,संजीव यादव,अनवरी वेगम,नारिया वेगम,रिहाना वेगम, फातिमा वेगम,रामवती, सावित्री देवी,राजकुमारी, रेखा,निदा,पूजा देवी,साजरा,श्यामसुंदर सविता, अनिल दिक्षित,मोहित कुमार कश्यप,राहुल सागर, मनीष चौधरी, आजाद कुरैशी,योगेश यादव ,अशोक कुमार दिवाकर ,धर्मेंद्र चौधरी,बिल्लू ,अब्दुल रहमान,अरमान खान,सोहिव,जिला मीडिया प्रभारी टेकपाल कुशवाहा, कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष मैन्डू वासितराजा ने किया।