आजमगढ़ :बुढ़नपुर तहसील के देउलपुर महाराजगंज रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट लिया वारदात की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई पीड़ितों ने महाराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है बुढ़नपुर स्थित भारत फाइनेंस इंक्लूजर कंपनी के दो फील्ड अफसर अरविंद यादव निवासी बिलासा थाना सिधारी शिवम तिवारी निवासी पांडेपुर जिला देवरिया एक ही बाइक से फील्ड में गए थे विभिन्न समूहों से करीब दो लाख रुपये एकत्र कर शाम करीब 5:30 बजे ऑफिस लौट रहे थे महाराजगंज देऊरपुर मार्ग पर हुसेपुर ग्राम के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और असलहा लहराते हुए उनसे दो लाख रुपए छीन लिए और असला लहराते हुए देव पुर की तरफ भाग निकले पीड़ितों की सूचना पर कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल करना शुरू कर दी सूचना पर कई थानों पर घेराबंदी कर जांच की गई , कोई सफलता नहीं मिली पीड़ितों ने महाराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है । पुलिस जांच कर रही है और बदमाशों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी ।
अजय कुमार
जिला चीफ ब्यूरो
आजमगढ़
