इन अभिनेत्रियों की लव लाइफ में विलेन बनकर आए पिता, आखिरकार छोड़ना पड़ा बॉयफ्रेंड

1 – सोनाक्षी सिन्हा – अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त है. सोनाक्षी सिन्हा ने इसी फिल्म के पहले भाग दबंग से हिंदी सिनेमा जगत में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

 आपको बताना चाहेंगे की फिल्म लूटेरा की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह एक दूसरे को चाहने लगे थे. हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी मीडिया के सामने कबूल नहीं किया। खबरों की माने तो सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी बेटी का यह रिश्ता मंजूर नहीं था. क्योंकि उस समय रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री में उभरते हुए कलाकार थे. अपने पिता के जिद के आगे सोनाक्षी सिन्हा को झुकना पड़ा। जिस वजह से सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह का ब्रेकअप हो गया.

 2 – श्रद्धा कपूर – अगर आप सिनेमा की दुनिया में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको मालूम होगा। एक समय में श्रद्धा कपूर और अभिनेता फरहान अख्तर के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. खबरों की माने तो श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के घर रहने लगी थी. जिसके बाद शक्ति कपूर अपनी साली पद्मिनी कोल्हापुरे को साथ लेकर फरहान अख्तर के घर गए और श्रद्धा कपूर को वहां से खींचकर लाए. बताया जाता है कि शक्ति कपूर को बेटी का यह रिश्ता इसलिए मंजूर नहीं था क्योंकि फरहान अख्तर पहले से ही दो बच्चों के पिता थे.