फर्रूखाबाद:जिलाधिकारीआशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की प्रगति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था, निर्माण कार्यों की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई प्रणाली का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया निरीक्षण, लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री तथा विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और अनावश्यक…

फर्रूखाबाद में थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण, समयबद्ध शिकायत निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा थाना मऊदरवाजा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा गंभीर मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई…

फर्रुखाबाद:विशेष अभियान दिवस 22 फरवरी 2026: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का सुनहरा अवसर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। 22…

फर्रूखाबाद:ओवरलोड ट्रकों व स्कूली वैन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन सीज – 1.56 लाख रुपये जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने किया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुए 3 ट्रकों को पकड़ा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीनों ट्रकों को सीज कर दिया गया तथा कुल 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग से सड़क हादसों की आशंका बढ़…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 22 फरवरी को फतेहगढ़ में मेगा विधिक सहायता शिविर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में दिनांक 22 फरवरी 2026 को ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में मेगा शिविर / वृहद विधिक सहायता, साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य जनपद फर्रुखाबाद के नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को…

लखीमपुर खीरी : 8मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा होली मिलन समारोह

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) श्री हरिद्वारी वैश्य समिति (रजि.) गोला गोकर्णनाथ खीरी के मीडिया प्रभारी अनुज कुमार गुप्ता ने बताया हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम 8 मार्च 2026 दिन रविवार को श्री हरिद्वारी वैश्य धर्मशाला मिल रोड निकट गन्ना लाइन पर होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हरिद्वारी वैश्य समाज के स्वजातीय बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा साथ ही गोला नगर के वर्ष 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 75% अंक से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले…

लखीमपुर खीरी : विशाल भंडारा के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

गोला गोकर्णनाथ – सिकंदराबाद रोड ग्राम अलियापुर उदासीन आश्रम हनुमान मंदिर निकट गोला गोकर्णनाथ खीरी में चल रहे विश्व कल्याण हेतु श्री रुद्र महायज्ञ कथा प्रवचन एवं संत समागम व कन्या भोज सहित विशाल भंडारा का हर्षोल्लास के साथ शनिवार को भव्य समापन हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में साधु संतों सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासीयों ने प्रसाद ग्रहण कर व श्री राम कथा सुनकर पुण्य कमाया। मंदिर के पुजारी प्रमोद सिंह ने बताया एक सप्ताह से चल रहे विश्व कल्याण हेतु श्री रुद्र महायज्ञ कन्या भोज और विशाल…

लखीमपुर खीरी : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 032/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5(J)(ii)/6(1) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त करन सिंह पुत्र दाताराम निवासी ग्राम आंवला थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया…

लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने 02 नफर वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचा-कारतूस सहित किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को थाना गोला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2026 धारा 109(1) बीएनएस में वांछित 02 नफर अभियुक्तों प्रशान्त वर्मा पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदराबाद थाना हैदराबाद जनपद खीरी, प्रशान्त…

लखीमपुर खीरी : मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके परिजनो को किया सुपुर्द

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में गुमशुदा/अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में आज दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। आज दिनांक 21.02.2026 को थाना मैगलगंज की पीआरवी 8210 द्वारा एक महिला को जो मानसिक रूप…

WhatsApp से डिलीट हुए फोटो वीडियो ? इस Trick से गैलरी में वापस आ जाएंगे

WhatsApp आए दिन अपने यूजर्स को नए-नए फीचर्स देता रहता है। कुछ समय पहले WhatsApp ने लोगों को गलत जगह मैसेज भेज देने की समस्या से निजात दिलाते हुए डिलीट फॉर एव्रीवन का ऑप्शन दिया था। इसमें अगर मैसेज भेजने के बाद आपको लगता है कि आपको ये मैसेज नहीं भेजना चाहिए था तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार घर-परिवार के लोग हंसी-मजाक में अपनी फनी तस्वीर भेज देते हैं और फिर इसे तुरंत डिलीट कर देते हैं। ये फोटो सेव नहीं होता है। साथ…

आ गयी खर्राटों से निजात दिलाने वाली तकिया, जेब करनी होगी ढीली

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव के कारण लोगों को रात में अनिद्रा की बीमारी हो गई है और लोगों के तेज खर्राटे आने की भी समस्या ज्यादा होने लगी है जिस वजह से लोग सही से गहरी नींद भी नहीं ले पाते हैं. लेकिन अब आपके लिये नासा ने एक ऐसा तकिया तैयार किया है. जिसको लगाने के बाद आपको खर्राटे आने बंद हो जाएंगे और आप आप चैन की नींद सो पाएंगे. लेकिन इस तकिये को खरीदने के लिेये आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी क्योंकि इस…

बीजेपी अब नए कलेवर में, प्रशिक्षण के बाद ‘भगवा रंग’ होगा और गाढ़ा, बनारस से मिला जीत का ‘मंत्र’

पटना: बिहार भाजपा अब खुद को नए कलेवर के साथ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचना चाहती है। इस नए कलेवर में छुपा है राजनीति का नया पाठ। ‘विशुद्ध भगवाकरण’ की ओर बढ़ चली भाजपा ने इसके लिए कार्यक्रम की तर्ज पर जोर-शोर से तैयारी का आगाज भी कर दिया। इस कार्यक्रम का नाम था पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान। बनारस में आयोजित इस प्रशिक्षण अभियान में बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई नामचीन नेताओं ने भागीदारी की। साथ ही यह संकल्प भी लिया कि अपने-अपने प्रदेश में प्रशिक्षण के…

पंजाब सरकार का दिल्ली विधानसभा सचिवालय को पत्र, सिख गुरुओं पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

पंजाब में भगवंत मान की सरकार के गृह विभाग ने दिल्ली विधानसभा सचिवालय को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि सिख गुरुओं को लेकर कथित टिप्पणी से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को विधानसभा की आधिकारिक कार्यवाही नहीं माना जा सकता. पत्र में ये भी जिक्र है कि ये मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए शिकायत, तकनीकी रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट जैसी जांच से जुड़ी फाइलें शेयर नहीं की जा सकतीं हैं. पंजाब सरकार ने अपने पत्र में कहा, ”कटी-छंटी, बदली हुई या कैप्शन जोड़कर…

जेमिमा रोड्रिग्स ने किया कमाल, स्मृति-हरमनप्रीत के एलीट क्लब में मारी एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक ठोका। इसके अलावा जेमिमा ने इस पारी में बड़ा कारनामा भी किया। उन्होंने अपने 2500 टी20आई रन भी पूरे कर लिए। जेमिमा भारत के लिए टी20 में 2500 रन बनाने वाली सिर्फ चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।

एडम जाम्पा ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 20 फरवरी को आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपना वर्ल्ड कप का अभियान ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया। इस मैच में कंगारू टीम के लिए अनुभवी लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड बना डाले। ओमान…

मुंहासों के दाग से हैं परेशान तो ट्राई करें ये आसान उपाय, 2 दिन में मिलेगा रिजल्ट

वैलेंटाइन डे करीब आते ही लड़कियों को अपनी स्किन की चिंता अधिक होने लगती है। खासतौर से अगर चेहरे पर मुंहासे या उसके दाग छूट गए हों, तो उन्हें जल्द से जल्द हटाने के उपाय करने लती हैं। लेकिन महंगी से महंगी क्रीम भी कम समय में उनकी मदद करने में असफल होती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करें। यहां हम आपको 3 बेहद आसान लेकिन असरदार 1) संतरे के छिलके संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो स्किन को लाइट बनाने का काम करता है। ये मुंहासे…

बेहद फूडी हैं प्रभास; मुंबई में शूटिंग के दौरान निर्देशक के लिए चेन्नई से मंगाया था खाना

अभिनेता प्रभास अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग के अलावा उन्हें खान-पान का काफी शौक है। यूं तो प्रभास काफी शर्मीले स्वभाव के हैं। मगर, इंटरव्यू में जब उनसे खाने को लेकर चर्चा की जाए तो वे इस पर खुलकर बोलते हैं। हाल ही में संतोष शोभन और मानसा वाराणसी ने अपनी हालिया रिलीज ‘कपल फ्रेंडली’ के प्रमोशन के दौरान प्रभास से बात की। इस दौरान बाहुबली एक्टर ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। दरअसल, बातचीत के दौरान प्रभास ने बताया कि वे अपने चीट डेज पर…

बिटकॉइन स्कैम में बेल मिलने के बाद शिल्पा संग दिखे राज कुंद्रा

शुक्रवार को एक बिटकॉइन स्कैम केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जमानत मिली। यह राहत मिलने के बाद वह रात को अपनी लग्जरी कार में पत्नी शिल्पा संग दिखे। राज का वायरल वीडियो देखकर, उनका अंदाज देखकर यूजर्स भड़क गए और उनकी जमकर ट्रोलिंग की। शिल्पा शेट्टी शुक्रवार रात एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। बाद में उन्हें लेने के लिए राज कुंद्रा पहुंचे। वह अपनी लाल रंग की लग्जरी कार लेकर आए। शिल्पा आकर कार में बैठीं। पैपराजी ने राज और शिल्पा के…