प्रयागराज: जिलाधिकारी ने तहसील मेजा पहुंचकर तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को तहसील मेजा पहुंचकर तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने तहसील परिसर में स्थित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों एवं पटल का भ्रमण कर प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों का रख-रखाव, पत्राचार, पुराने प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था और कार्मिकों की कार्यप्रणाली की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी के द्वारा मेजा तहसील में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट सहित अन्य कक्षों में फाइलों का अच्छा…

प्रयागराज: मंडलायुक्त द्वारा चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित संरक्षित क्षेत्र पर महत्वपूर्ण बैठक एवं निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक निर्देश

दिनांक 16 फरवरी 2026 को चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित संरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा, संवर्धन एवं समग्र विकास हेतु मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल द्वारा मेजा तहसील परिसर में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा एवं स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। बैठक में वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, भू सुधार विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, पर्यटन विभाग, इक्रीसैट (ICRISAT) एवं विश्व वन्यजीव कोष (WWF) के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। चर्चा का…

270 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने की 700 करोड़ की कमाई

डिजिटल स्ट्रीमिंग के दौर में अब किसी फिल्म की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रह गई है. कई बार थिएटर में मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली फिल्में ओटीटी पर नया इतिहास रच देती हैं. ऐसा ही हुआ प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ के साथ. जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. करीब 270 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी छा गई…

भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं हुआ ‘हैंडशेक’, लेकिन रोहित शर्मा-वसीम अकरम की खास मुलाकात ने चौंकाया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते रविवार (15 फरवरी) श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. 2025 एशिया कप से चले आ रहे रीति-रिवाज को जारी रखते हुए भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन रोहित शर्मा और वसीम अकरम की मुलाकात ने सबको हैरान कर दिया. बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा टी20 विश्व कप के एंबेसडर हैं. हिटमैन भारत-पाकिस्तान का मुकाबला…

टी20 वर्ल्ड कप में राशिद खान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

राशिद खान (Rashid Khan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. अफगानिस्तान के राशिद टी20 क्रिकेट के इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. टी20 विश्व कप का 28वां लीग मैच सोमवार (16 फरवरी) को अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया. मैच में राशिद ने यूएई के मुहम्मद अरफान का विकेट लेते ही 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया. इस मैच से पहले राशिद ने टी20 क्रिकेट में 699 विकेट चटका लिए थे. फिर यूएई के खिलाफ मुकाबले में…

यूपी में एंट्री से अखिलेश, मायावती, राहुल ही नहीं योगी की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी! आखिर क्या हो सकता है मसला

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक एक बार फिर केंद्र में आ गया है. ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता ने विपक्षी खेमों में हलचल बढ़ा दी है. फिलहाल सवाल यह नहीं है कि ओवैसी कितनी सीटों पर लड़ेंगे, बल्कि यह है कि उनके मैदान में उतरने से किस पार्टी का समीकरण बिगड़ेगा और किसकी रणनीति बदलेगी. दावा है कि एआईएमआईएम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इन सबके बीच राज्य में अन्य सियासी दलों…

साढ़े 6 करोड़ दो और केस खत्म करो! राजपाल यादव को जेल भेजने वालो ने दिया ऑफर

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कल दिल्ली हाईकोर्ट से चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है. हाईकोर्ट ने उन्हें भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक रिहा किया है. 9 करोड़ के इस केस में राजपाल यादव ने कितनी रकम दे दी है, कितनी बाकी है, इसकी जानकारी शिकायत कर्ता के वकील ने दी है. शिकायतकर्ता के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने आज एबीपी लाइव से ये भी बताया है कि कैसे इस केस को खत्म किया जा सकता है. अवनीत सिंह सिक्का ने…

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का हमला, ‘पिछली सरकार ने DTC को 65 हजार करोड़ के घाटे में डाला’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में पार्किंग और परिवहन व्यवस्था को लेकर पिछली सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक पार्किंग है और इस दिशा में मौजूदा सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में एक बेहद शानदार मल्टी लेवल पार्किंग बनकर तैयार हुई है, जो बहुत कम समय में पूरी की गई. यह इस बात का प्रमाण है कि अगर नीयत साफ हो तो विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा…

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर बांदा द्वारा फीता काटकर अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी का किया गया उद्घाटन ।

बांदा – पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के प्रयासों से अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी की स्थापना कराई गई जिसका दिनांक 16.02.2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बांदा मेविस टॉक द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।इस पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी 24 घण्टे मौजूद रहेगे ।इस पुलिस चौकी का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं व अन्य अपराधों के प्रति एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहज माहौल प्रदान करना है, जहाँ वे बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें ।इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे…

फर्रुखाबाद में “डायरिया से डर नहीं” अभियान: छात्राओं ने पोस्टर बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 फरवरी 2026 जनपद के मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर, रोल प्ले और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समुदाय में डायरिया रोकथाम और प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने-अपने घरों में स्वास्थ्य प्रहरी की भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। प्रतियोगिता में कुल 52 छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा-9 की ताहिरा ने प्रथम, दिव्यांशी मिश्रा…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति की मासिक बैठक संपन्न, वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आज सुबह 11:00 बजे आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), ठंडी सड़क, कायमगंज रोड पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आगामी वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों पर मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक का संचालन जिला सचिव सुधीर कुशवाहा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने की। मंचासीन अतिथियों में नंदराम शाक्य, प्रेमचंद शाक्य, अनंगपाल कुशवाहा, राजवीर शाक्य, अवनीश…

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का तगड़ा रिकॉर्ड, 9 मैच में आठ बार मैदान में पटका

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिस मैच का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार था, उस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदकर सुपर 8 में जगह बना ली है. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाक टीम को 114 रनों पर ढेर कर दिया.  कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे. यह जीत टीम इंडिया की टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान पर आठवी जीत थी. अब…

क्रिकेट : 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ चल आगे बढ़ रहा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ना सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि सुपर-8 राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत के कई हीरो रहे, लेकिन दूसरी पारी की शुरुआत में डाली गई 9 गेंदों ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया. 9 गेंदों में पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर ढेर 176 रन के लक्ष्य का…

फर्रुखाबाद:महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम व एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्री पाण्डेश्वर नाथ धाम एवं श्री नीव करोली धाम मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थल पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण पर किसानों की हुंकार: “बिना मर्जी जमीन नहीं ले सकता कोई” — राजपाल शर्मा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही किसानों की जमीनों के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन की समीक्षा बैठक जसमईं चौराहा स्थित रामबिलास गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। यह बैठक एक दिन पूर्व जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के परिप्रेक्ष्य में बुलाई गई थी। बैठक में पहुंचे राजपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने स्पष्ट कहा कि किसानों की जमीन उनकी बिना मर्जी के कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, “जमीन हमारी है, हम इसके मालिक हैं। जमीन…

फर्रुखाबाद:इटावा–बरेली हाईवे पर डीसीएम और कार की आमने-सामने टक्कर, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को दिलाया उपचार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 थाना कादरीगेट क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर शारदा कोल्ड स्टोर के पास एक डीसीएम और अल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश देते हुए घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद दोनों अधिकारी स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे…

मसूड़ों के कालेपन से हैं परेशान तो करे यह टिप्स फॉलो

मसूड़ों का काला पड़ना एक गंभीर समस्या है जिन्हे अक्सर लोग नज़रअंदाज करते है लेकिन ऐसा करने से ये समस्या बढ़ भी सकती है. मसूड़ों का काला पढ़ना कई कराने से होने कि सम्भावना है जैसे की इनमे कीड़े लगाना , ऐसा होने पर मसूड़ों में दर्द भी उतपन्न होने लगता है व आगे जाकर ये निर्बल होकर टूटने लगते है. इसके अतिरिक्त बहुत अधिक धूम्रपान करने से भी मसूड़ों में कालापन आने लगता है जो देखने में भद्दा लगता है मसूड़ों में दर्द भी होने लगता है व ये…

पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह?

भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ रिश्ते में चल रही अनबन अब कानूनी मोड़ ले चुकी है. दोनों का तलाक होने जा रहा हैं और ये केस बिहार के आरा सिविल कोर्ट में चल रहा है. कुछ दिन पहले इस केस की सुनवाई भी हुई थी, जहां ज्योति तो कोर्ट पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह वहां नहीं गए. पवन और ज्योति के तलाक पर हर किसी की नजर बनी हुई है. बताया जा…

करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर इनकी शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. फैंस शादी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि इनकी शादी कहां है. शादी में कौन-कौन आएगा और इनके आउटफिट कौन डिजाइन करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये शादी 26 फरवरी को होने वाली है. इसी बीच इस शादी को लेकर एक अपडेट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल…

स्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल हुआ बाहर

वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. कैरेबियन टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के 25वें मुकाबले में नेपाल को 9 विकेट से हराकर क्वालिफिकेशन हासिल किया. वहीं हारने वाली नेपाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया. जिस तरह से वेस्टइंडीज सुपर-8 में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनी. वहीं नेपाल टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने वाली दूसरी टीम बनी. इससे पहले ओमान की टीम टी20 विश्व कप से एलिमिनेट हुई थी.