कासगंज :विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में खास सूचना

कासगंज: उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 06.02.2026 तक अर्ह मतदाताओं से दावे और आपत्ति संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथों पर तथा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर प्राप्त किये जा रहे है। उक्त अवधि के अन्तर्गत निम्न विशेष अभियान तिथियाँ निर्धारित की गई हैं विशेष अभियान तिथियां- दिनांक…

कासगंज: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त की धनराशि प्रेषण के सम्बन्ध में

कासगंज: परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सुभाषवीर सिंह राजपूत के द्वारा अवगत कराया गया है कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 18.01.2026 को समय 03ः00 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त की धनराशि का प्रेषण किये जाने के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उपरोक्त के क्रम में आपसे अनुरोध है कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 18.01.2026 को समय 03ः00 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत…

कासगंज: तहसील सहावर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ सम्पन्न

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सहावर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने,…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से 15 साल पुराने प्रयास हत्या मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ महोदय के निर्देशन में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी विवेचना, सशक्त मॉनिटरिंग एवं न्यायालय में की गई मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप प्रयास हत्या के एक पुराने मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रकरण के अनुसार अभियुक्त बल्लन पुत्र रामखिलाड़ी दीक्षित, निवासी बबुरारा, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0-310/2011, वाद संख्या 241/2013, धारा 307, 504…

फर्रुखाबाद की पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़, 226.94 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 जनपद के लिए बड़ी राहत की खबर है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि जिले की पेयजल व्यवस्था को सुचारू और सुलभ बनाने के लिए 226.94 करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना से आने वाले समय में जिलेवासियों को शुद्ध पेयजल की स्थायी सुविधा प्राप्त होगी। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत डीपीआर को अब एसएलटीसी (State Level Technical Committee) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव मुख्य…

फर्रुखाबाद:लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण, जसमई चौराहे पर मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जसमई चौराहे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची तेजस्वी श्रीवास्तव निवासी बजरिया चौकी के पास की जान चली गई। यह हादसा कायमगंज बाईपास से मुरहास कन्हैया जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण हुआ, जिसे लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से शिकायत करते आ रहे थे। बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग अत्यधिक ऊंचा-नीचा और क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते यहां आए दिन ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं…

फर्रुखाबाद:डॉ.राकेश दुवे के आकस्मिक निधन पर सांसद मुकेश राजपूत ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. राकेश दुवे जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत आज उनके आवास पहुँचे। सांसद ने दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन किए एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि डॉ. राकेश दुवे का असमय निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत थाना मेरापुर द्वारा छात्रों को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर, जनपद फर्रुखाबाद द्वारा छात्रों को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएँ, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 को तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी…

फर्रुखाबाद:सीपी ग्लोबल एकेडमी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ, स्कूल बसों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में शुक्रवार, 17 जनवरी 2026 को सीपी ग्लोबल एकेडमी, सकवाई में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष…

फर्रुखाबाद:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान तिथियां 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) एवं 01 फरवरी 2026 निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों पर जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी…

फर्रुखाबाद:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिले को 18वां स्थान, कई विभागों की रैंकिंग पर जताई गई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की नवंबर माह की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जनपद फर्रुखाबाद ने प्रदेश स्तर पर 18वां स्थान प्राप्त किया। बैठक में कुल 29 विभागों की 77 योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में कुछ योजनाओं की प्रगति अत्यंत कमजोर पाई गई, जिन्हें डी श्रेणी में रखा गया। उद्योग विभाग की ओडीओपी टूल किट योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की…

फर्रुखाबाद:कायमगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 87 शिकायतें प्राप्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता तथा विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि की गरिमामयी उपस्थिति में तहसील कायमगंज परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 18, पुलिस विभाग की 11, विद्युत विभाग की 23, विकास विभाग की 14, आपूर्ति विभाग की 04, नगर पालिका/नगर पंचायत की 05 तथा…

फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में अमन खान ने रचा इतिहास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद के होनहार प्रतिभागी अमन खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “मिस्टर हैंडसम ऑफ इंडिया” का खिताब अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि अमन खान इससे पूर्व भी मिस्टर उत्तर प्रदेश और मिस्टर फर्रुखाबाद जैसे प्रतिष्ठित खिताबों से नवाजे जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अमन की जीत ने न केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा को प्रमाणित…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद में अपराध की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से अपराधियों को सख्त सजा, फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्रभावी विवेचना, सतत मॉनिटरिंग एवं सशक्त अभियोजन के माध्यम से दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर कठोर दंड से दंडित किया गया। पॉक्सो एक्ट मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष का कारावास थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0-15/2021, वाद संख्या 94/2021, धारा 354(क) भा.द.वि. एवं 7/8 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत…

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार सवार तीन युवक अवैध तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वैगनआर कार में सवार तीन अभियुक्तों को अवैध तमंचों और कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई दिनांक 15 जनवरी…

फर्रुखाबाद:अवैध खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। दिनांक 15–16 जनवरी 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना शमसाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से पीली बालू/बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा थाना कायमगंज क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन अधिकारी द्वारा पकड़ा गया। सभी वाहन बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन में संलिप्त पाए…

फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 जनपद में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रातः 07:00 बजे स्टेडियम से कैंट स्थित फायरिंग रेंज तक 05 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रातः 08:30 बजे समस्त सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा।…

फर्रुखाबाद:सड़क दुर्घटना पीड़ितों के नगदी रहित उपचार को लेकर पुलिस लाइन सभागार में संगोष्ठी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जनवरी 2026 सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संगोष्ठी में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत एवं जिला रोल-आउट मैनेजर श्री दीपक कुमार ने भी सहभागिता की और केंद्र सरकार द्वारा…