कासगंज :जिलाधिकारी प्रणयसिंह के आदेश से 20 जनवरी को निष्प्रोज सामग्रियों की नीलामी

नजारत अनुभाग में इलैक्ट्रनिक सामग्री, कम्प्यूटर एवं सहवर्ती उपकरण, लकड़ी का सामान/फर्नीचर, वाहनों से सम्बन्धित सामान, जनरेटर सैट, लोहे का सामान/स्टील फर्नीचर, कूलर, फैन आदि निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी दिनांक 20 जनवरी 2026। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश के द्वारा जनपद कासगंज के नजारत अनुभाग में विभिन्न श्रेणी के अक्रियाशील/निष्प्रयोज्य सामग्रियों को नीलाम कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अनुपालन में अवगत कराना है कि नजारत अनुभाग में इलैक्ट्रनिक सामग्री, कम्प्यूटर एवं सहवर्ती उपकरण, लकड़ी का सामान/फर्नीचर, वाहनों से सम्बन्धित सामान, जनरेटर सैट, लोहे का सामान/स्टील…

कासगंज:लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत ग्राम पचांयत लख्मीपुर सुन्दर सिंह, ग्राम पंचायत ललूपुरा, ग्राम पंचायत कोडरा, ग्राम पंचायत फीरोजपुर सानी एवं ग्राम पंचायत बीनपुर कलां तहसील सहावर, जनपद कासगंज में आज दिनांक 14.01.2026 को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया।इसी क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर की अनुमति से श्री विजय कुमार तृतीय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज एवं श्री सन्दीप चौधरी सचिव तहसील विधिक सेवा समिति/तहसीलदार सहावर, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्येन्द्र पाल सिंह बैस…

कासगंज :कामिल और फाजिल की परीक्षा 9से 14फरवरी के मध्य संपन्न जिला अल्पसंख्यक अधिकारी और उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी

कामिल एवं फाजिल की परीक्षायें 09 से 14 फरवरी 2026 के मध्य सम्पन्न होगी। कासगंज: उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी-सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी, आलिम-सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी परीक्षा वर्ष 2026 की परीक्षायें दिनांक 09 से 14 फरवरी 2026 के मध्य होगी।उप जिलाधिकारी/ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने बताया कि उल्लेखनीय हैं कि मौलवी, मंुशी सेकेण्ड्री की परीक्षायें प्रथम पाली पूर्वान्ह 08 से 11 बजे तक तथा आलिम-सीनियर सेकेण्ड्री की परीक्षायें द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 से 05 बजे के मध्य सम्पन्न होगी।उपरोक्त परीक्षाओं…

कासगंज:कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया मनरेगा का नाम बदलने ओर वोट चोरी का किया विरोध प्रदर्शन

कासगंज तहसील पर शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के नेतृत्व में शांत पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया 11 जनवरी 2026 को वाराणसी में s i r वोट चोरी एवं केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ता शांत पूर्वक तरीके से अपना विरोध दर्ज कर रहे थे विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएससीआई कार्यकर्ताओ के साथ ही साथ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी जी के साथ पुलिस द्वारा जिस प्रकार का प्रताड़ित किया गया उसे स्वस्थ लोकतंत्र में किसी भी प्रकार से उचित नहीं कहा जा…

फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल में एक्स-रे के लिए स्मार्टफोन अनिवार्य, फिल्म न होने से मरीज परेशान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जिले के लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब एक्स-रे कराने के लिए अपने साथ स्मार्टफोन लाना अनिवार्य हो गया है। अस्पताल में कई दिनों से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते मरीजों को कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे एक्स-रे की मोबाइल से फोटो खींचकर ही डॉक्टर को दिखाना पड़ रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बिना एंड्रॉयड मोबाइल (स्मार्टफोन) लाए मरीजों का एक्स-रे नहीं किया जा रहा। इस नई व्यवस्था से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेस-वे के चिन्हांकन पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, डीएम को सौंपा शिकायती प्रार्थना पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 गंगा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ–आगरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के भूमि चिन्हांकन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ग्राम खिमसेपुर, परगना शमसाबाद पूर्व के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि लिंक एक्सप्रेस-वे का मार्ग प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में बदला जा रहा है, जिससे उनके रिहायशी मकान, प्लॉट और कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस लिंक एक्सप्रेस-वे का चिन्हांकन मदनपुर…

फर्रुखाबाद:मकर संक्रांति स्नान को लेकर फतेहगढ़ में मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्जन लागू

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को जनपद फतेहगढ़ के प्रमुख गंगा घाटों—पांचाल घाट, बरगदिया घाट, श्रृंगीरामपुर घाट एवं ढाईघाट—पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मालवाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन एवं प्रतिबंध लागू किए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, भारी मालवाहक वाहन (ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि) दिनांक 13 जनवरी 2026 की रात्रि 08:00 बजे से 14 जनवरी…

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ एवं अन्य…

फर्रुखाबाद:होमगार्ड विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से नौकरी और अवैध वसूली के आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद के होमगार्ड विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। नगर फतेहगढ़ निवासी पूर्व होमगार्ड जवान विश्राम सिंह ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि जितेन्द्र पुत्र बदन सिंह ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर दिनांक 11 जुलाई 1984 को होमगार्ड विभाग में भर्ती प्राप्त की थी। उनका पी.सी.…

फर्रुखाबाद:10 वर्षों में लखपति से करोड़पति बने सांसद मुकेश राजपूत, संपत्ति में 12,821 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत की संपत्ति में बीते 10 वर्षों के दौरान रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र में सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी कुल संपत्ति मात्र 7 लाख 25 हजार रुपये घोषित की थी। वहीं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 9 करोड़ 36 लाख 80 हजार 840 रुपये हो गई है। इस प्रकार…

पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा से होकर गुजरेगा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे।

पीलीभीत/बीसलपुर: उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे बीसलपुर विधानसभा-130 से होकर गुजरेगा।यह एक्सप्रेस-वे 750 किलोमीटर लंबा बनेगा। बीसलपुर विधानसभा के 39 गांवों से होकर गुजरेगा। बीसलपुर विधानसभा के 39 गावों की जमीन का अधिग्रहण कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने एक्सप्रेस-वे की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि बीसलपुर विधानसभा के बरखेड़ा यासीन, जोगीठेर,वादिया,नौगवां संतोष, ईंट गांव,सुहेला, रामपुर अमृत, लिलहर, बमरोली,तिलसंडा हसौआ , सहित 39 गांवों…

आजमगढ़:-प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ बूढ़नपुर: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संयुक्त गोष्ठी संपन्न

आजमगढ़: आजमगढ़ की बुढनपुर तहसील में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ एवं अम्बेडकर नगर इकाई के तत्वावधान में रविवार, 11 जनवरी को तहसील बूढ़नपुर स्थित ‘श्री श्याम पैलेस’ में एक भव्य अंतर्जनपदीय गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहाँ पत्रकारिता की चुनौतियों पर विमर्श हुआ, वहीं समाज की विभिन्न विभूतियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया।समारोह के दौरान मंच पर उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सम्मानित होने…

प्रयागराज :माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी

प्रयागराज ,दिनांक 13.01.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में आगामी प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रान्ति एवं मौनी अमावस्या के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था व जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी । उक्त ब्रीफिंग में मेलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक माघ मेला, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर/नगर व अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज :जिलाधिकारी ने स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के संबंध में की बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दूषित जलापूर्ति अथवा पेयजल से संबंधित अन्य शिकायतों की जांच कराने तथा सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एवं नगर आयुक्त श्री साईं तेजा की उपस्थिति में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं । उन्होंने नगर आयुक्त से इंदौर की घटना का जिक्र करते हुए…

फर्रुखाबाद में जिला आयुष समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जिला आयुष समिति फर्रुखाबाद के शासी एवं कार्यकारी निकाय की मासिक बैठक मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आयुष सेवाओं, आयुष्मान कार्ड, राजस्व वसूली, सीएम डैशबोर्ड सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक आयुष शिविर लगाने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से तीन अभियुक्तों को सश्रम कारावास, फतेहगढ़ पुलिस व अभियोजन की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष ने प्रभावी पैरवी कराते हुए तीन गंभीर आपराधिक मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराकर सश्रम कारावास की सजा दिलाई है। 🔹 आर्म्स एक्ट मामले में 2 वर्ष की सजा अभियुक्त रमन जाटव पुत्र गेंदालाल, निवासी खिन्नी नगला (हाल पता—नरायणपुर, कोतवाली फर्रुखाबाद) के विरुद्ध मु0अ0सं0 2081/2009, वाद संख्या 58/2010, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट कोतवाली फतेहगढ़…

फर्रुखाबाद में तैनात उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद में तैनात उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (वर्तमान तैनाती – पुलिस लाइन फतेहगढ़) का दिनांक 12 जनवरी 2026 को बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, फतेहगढ़ सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए…

फर्रुखाबाद:मेला श्री राम नगरिया में लीगल एड क्लीनिक का अपर जिला जज/सचिव संजय कुमार VI ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा मेला श्री राम नगरिया में संचालित लीगल एड क्लीनिक का मंगलवार को अपर जिला जज/सचिव श्री संजय कुमार VI ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दोपहर लगभग 12:30 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान लीगल एड क्लीनिक पर तैनात अधिकार मित्र धन देवी एवं रजनीश कुमार उपस्थित पाए गए। अपर जिला जज/सचिव श्री संजय कुमार VI ने उपस्थित पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने…

फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश दिवस पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारी, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के अवसर पर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित की जाने वाली ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा मॉक ड्रिल की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों को अवगत…