कासगंज : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 जो दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक मनाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन समारोह दिनांक 01.01.2026 को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय के परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदर विद्यायक श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित हुए। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका ध्येय वाक्य ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ है। सड़क सुरक्षा उद्घाटन समारोह में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री आर0पी0 मिश्र द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा…
Day: January 1, 2026
नववर्ष पर बांदा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमडल ने अधिकारियों को दी शुभकामनाएं
बांदा-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा आंग्ल नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिले के प्रमुख अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।*सर्वप्रथम मंडलायुक्त अजीत कुमार एवं जिला अधिकारी जे0रीभा को बुके,संगठन की डायरी एवं भारत माता का चित्र भेंट कर नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने भी संगठन के पदाधिकारियो को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। एस आई आर आदि कार्यों में पूर्ण मनोयोग…
बांदा में युवती ने एक पड़ोसी अधेड़ 50 वर्षीय व्यक्ति की फरसे से हमला कर हत्या कर दी?
बांदा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने एक पड़ोसी अधेड़ 50 वर्षीय व्यक्ति की फरसे से हमला कर हत्या कर दी।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही कई टीमों को बना करके तत्काल जांच शुरू करते हुए हथियार सहित युवती को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस हत्या के कारणों की जानकारी जुटाने में जुट गई है। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव की है। रिपोर्ट राजकुमार बांदा
बांदा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ
बांदा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ महाराणा प्रताप चौराहे से मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई* सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व पर दिया गया संदेश डीएम, एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में की सहभागिता रिपोर्ट राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़
जनपद कासगंज को नववर्ष 2026 के प्रथम माह में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त करने की गौरवपूर्ण सूचना ।
कासगंज, 01 जनवरी 2026: जनपद कासगंज को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण (Disposal of Online Certificate Applications) में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि नववर्ष के प्रथम माह में प्राप्त होकर जनपद प्रशासन व सैकड़ों नागरिकों के लिए खुशखबरी साबित हुई है।ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल सेवा पोर्टल है, जिस पर नागरिक आय, जाति, निवास व अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा उनकी स्थिति चेक एवं प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।जिलाधिकारी प्रणय सिंह…
प्रयागराज:थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-415/2025 धारा-87/137(2)/127(3)/142/ 65(1) भा0न्या0सं0 व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त लल्लू राम पुत्र जेठू निवासी ग्राम मनिकापुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.12.2025 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा फूलपुर स्थित…
प्रयागराज,माघ मेला–2026 : अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ.प्र. की अध्यक्षता में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी
माघ मेला–2026 के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ.प्र. की अध्यक्षता में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को लेकर माघ मेला पुलिस लाइन स्थित तीर्थराज सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों एवं प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए पुलिस की प्रभावी दृश्यता, सक्रिय उपस्थिति एवं सतत चेकिंग के माध्यम से सतर्कता बनाए रखी जाए।…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने मेला श्री रामनगरिया पहुँचकर गंगा आरती की तैयारियों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मेला श्री रामनगरिया पहुँचकर मेला शुभारंभ के अवसर पर आयोजित होने वाली गंगा आरती की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा आरती से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी/मेला सचिव को निर्देशित किया कि गंगा आरती से संबंधित समस्त तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, स्वच्छता,…
फर्रुखाबाद:गंगा किनारे बसेगी ‘आस्था की नगरी’, विकास प्रदर्शनी व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ कड़ा सुरक्षा घेरा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 माघ माह के आगमन के साथ ही गंगा के पावन पंचाल घाट पर आस्था की नगरी आकार लेने लगी है। एक माह तक चलने वाले माघ मेले को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल्पवास, साधु-संतों के प्रवास और लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए गंगा तट पर अस्थायी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप दिया गया है। कल्पवास और साधु-संतों के लिए विशेष इंतजाम प्रशासन द्वारा कल्पवासियों के लिए गंगा तट पर स्थान चिन्हित कर टीन शेड लगाए गए…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा महिला जागरूकता अभियान चलाया गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी दी तथा इन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। साथ ही महिलाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी,…
फर्रुखाबाद:माघ मेला ढाईघाट 2025-26 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 आगामी माघ मेला ढाईघाट 2025-26 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.12.2025 को एक संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित माघ मेला स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद, जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा संयुक्त रूप से मेला तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मेला व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक…
फर्रुखाबाद:ढाई घाट माघ मेले की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर प्रशासन का विशेष फोकस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 ढाई घाट पर आयोजित होने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी शाहजहाँपुर श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक फर्रूखाबाद श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ…
फर्रुखाबाद:समाजसेवी स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य का शांति पाठ संपन्न, तथागत सामाजिक समिति ने किया समाज शिरोमणि सम्मान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 जनपद के ग्राम मई हादीदादपुर, पोस्ट रसीदपुर मई निवासी समाजसेवी स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य का शांति पाठ कार्यक्रम आज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। शांति पाठ का आयोजन बौद्ध भिक्षु भंते डॉ धम्म पाल महाथेरो द्वारा विधिवत रूप से कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। शांति पाठ कार्यक्रम के उपरांत तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा स्मृति शेष द्वारिका प्रसाद शाक्य की धर्मपत्नी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित…
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो के सुर बदले
पटनाः राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर महतो के सुर आज अचानक बदल गए। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए संदेश दिया कि ‘हम सब एकजुट हैं, आज भी साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।’ आएलएम के विधायक रामेश्वर महतो ने इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने के फैसले को पार्टी के लिए आत्मघाती करार दिया था और इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।…
UP चुनाव 2027: कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी बसपा
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बीएसपी ने कांग्रेस के साथ किसी भी राजनीतिक गठबंधन के विकल्प को फिलहाल खारिज किया है। बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें कांग्रेस से इस तरह का कोई राजनीतिक ऑफर नहीं मिला है। इसके साथ ही बीएसपी किसी भी तरह के राजनीतिक गठबंधन को लेकर विचार नहीं कर रही है। 2027 में बीएसपी अकेले ही चुनाव लड़कर सत्ता पर काबिज होगी। रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि उनके…
मिडिल ईस्ट में रिलीज न हो पाने की वजह से ‘धुरंधर’ को हुआ 90 करोड़ का नुकसान
फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, सिर्फ़ विदेशों में ही $27 मिलियन से ज़्यादा की कमाई करके यह 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. हालांकि, अगर फिल्म पर कई मिडिल ईस्ट के बाज़ारों में बैन नहीं लगा होता, तो इसकी विदेशी कमाई और भी ज़्यादा हो सकती थी. CNN-News18 को दिए एक हालिया इंटरव्यू में, धुरंधर के डिस्ट्रीब्यूटर, परनाब कपाड़िया ने बताया कि इस बैन की वजह से काफी फाइनेंशियल नुकसान हुआ. किन देशों में रिलीज…
KBC 17: धर्मेंद्र को याद कर अमिताभ बच्चन की आंखें हुईं नम
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. इस बीच ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन अपने दोस्त और को-एक्टर रहे धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गए. इस दौरान बिग बी ने ही-मैन को अपना आइडियल बताया. दरअसल ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के नए एपिसोड में इक्कीस की स्टार कास्ट नजर आएंगी. इसी दौरान अमिताभ बच्चन अपने…
इन देशों ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया अपनी टीम का एलान
2026 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करीब एक महीना दूर रह गया है. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा, वहीं फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. एक-एक कर टीमें अपना-अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर रही हैं. अब तक भारत और इंग्लैंड समेत कुल 5 देश अपना स्क्वाड घोषित कर चुकी हैं. विश्व कप में कुल 20 देश भाग लेंगे, जिन्हें पांच-पांच टीमों के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. चारों ग्रुप के टॉप-2 में रहने वाली टीम सुपर-8 चरण में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद फिर से आठ टीमों…
साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं 5 सुपरस्टार क्रिकेटर!
साल 2025 में क्रिकेट जगत में चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और महिला ODI वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट हुए. कई क्रिकेटरों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन कई दिग्गजों ने क्रिकेट को खेल को अलविदा भी कह दिया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, वहीं स्टीव स्मिथ वनडे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. यह रिटायरमेंट लेने का सिलसिला साल 2026 में भी जारी रह सकता है. यहां देखिए उन दिग्गज क्रिकेटरों की लिस्ट, जो साल 2026 में संन्यास ले सकते हैं.…
कद्दू के बीज के ये फायदे जानकर आप दंग रह जाएंगे!
कद्दू की सब्जी को बहुत कम लोग पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते है की कद्दू लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे, एक ओर जहां कद्दू बेहद फायदेमंद सब्जी है वहीं इसके बीजों में भी पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ है। आप चाहें तो इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर इसके फायदे ले सकते हैं। तो आइये जानते है कद्दू के बीजो के गुणों के बारे में। ….. मधुमेह रोग में – कद्दू के बीज इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते…
