फर्रुखाबाद : भिक्षु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा पहुंची गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज प्रबंधक डॉ अशीष शाक्य ने किया भव्य स्वागत

सारनाथ से संकिसा जाने वाली विशाल धम्म यात्रा फर्रुखाबाद पहुंची जहां पर जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ ग्राम चांदपुर के बुद्ध विहार में ग्राम खानपुर में राजीव गौतम ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के पास धारा नगरी के सुनील गौतम,कादरी गेट पर अवनीश शाक्य आढ़ती रामोतार शाक्य आईटीआई कॉलेज के पास विजय शाक्य आदि ने स्वागत किया ग्राम नगला खैरबंद से जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई के महेंद्र सिंह शाक्य शिवम शाक्य कौशल शाक्य मनोज शाक्य ने स्वागत किया गढ़िया अंडरपास…

IGRS में जनपद प्रयागराज को प्रदेश मे 32 रैंक प्राप्त होने पर अपर जिलाधिकारी (नगर)/नोडल अधिकारी, IGRS द्वारा संपूर्ण IGRS टीम को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

प्रयागराज, IGRS में जनपद प्रयागराज को प्रदेश मे 32 रैंक प्राप्त होने पर अपर जिलाधिकारी (नगर)/नोडल अधिकारी, IGRS द्वारा संपूर्ण IGRS टीम को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) ने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि पूरी टीम के समर्पण, पारदर्शिता और बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समयबद्ध, जिम्मेदार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन ने जनपद को यह स्थान दिलाया है।अपर जिलाधिकारी (नगर) ने समस्त अधिकारियों एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की…

प्रयागराज:वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 09-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 निर्धारित की गयी

प्रयागराज, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 09-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 निर्धारित की गयी है। कक्षा 09-10 के 4614 छात्र/छात्राओं एवं कक्षा 11-12 के 5367 छात्र/छात्राओं का डाटा को शिक्षण संस्थाओं द्वारा अग्रसारित/निरस्त की कार्यवाही नहीं की गयी है प्रयागराज, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 09-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये…

फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 9 वाहन सीज, ₹1.22 लाख का जुर्माना और कर वसूला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में हुई इस सघन चेकिंग में कुल 9 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रकों पर बड़ी कार्यवाही जांच के दौरान टीम ने 4 ओवरहाइट ट्रकों को सीज करते हुए उन पर ₹27,000 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 1 ओवरलोड ट्रक को भी सीज कर ₹24,000 का जुर्माना वसूल किया गया। बिना रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहन…

फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, गैंगस्टर सहित कई मुकदमों में वांछित था आरोपी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरिश चन्दर के निर्देशन में…

फर्रुखाबाद कोतवाली का चार्ज दर्शन सिंह को, एसपी ने देर रात किया बड़ा फेरबदल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात बड़े पैमाने पर तैनातियों में बदलाव किया। जारी आदेशों में कई उपनिरीक्षकों एवं प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सूत्रों के मुताबिक, तबादला सूची में उन अधिकारियों को प्रमुखता दी गई है जिनके कार्यकुशलता और अनुशासन को बेहतर माना गया है। इस फेरबदल को जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने…

फर्रुखाबाद:निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज सायं 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें श्री मुकेश गुप्ता (भाजपा), श्री सुभाष चंद्र शाक्य (सपा), श्री राम रतन गौतम (बसपा), श्री अंकुश सिंह (आप), श्री सुनील कटियार (सीपीआईएम)…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: 438 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार सामग्री के साथ दी गईं शुभकामनाएँ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर बघार कमालगंज फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम और गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मोनिका यादव अध्यक्ष जिला पंचायत, सुशील कुमार शाक्य विधायक अमृतपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, डी.एस. राठौर जिला महामंत्री, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डा.अनार सिंह, कुलाधिपति मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। 438 जोड़ों का हुआ विवाह…

फर्रुखाबाद:आरक्षण लाभ वापसी व धर्म परिवर्तन की जांच पर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आरक्षण लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि आरक्षित वर्ग का कोई व्यक्ति अपना धर्म बदलता है, तो उसे आरक्षण का मिला लाभ वापस करना होगा, क्योंकि यह धोखाधड़ी एवं अपराध की…

फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे सुविधाओं और नई ट्रेनों के संचालन की रखी महत्वपूर्ण मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जनपद के सांसद श्री मुकेश राजपूत ने आज देश के यशस्वी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में भेंट कर जनपद की रेलवे सुविधाओं के विस्तार एवं नई ट्रेनों के संचालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा। सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेलवे जरूरतों को विस्तारपूर्वक बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की। सांसद ने रखीं ये प्रमुख मांगें सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री को दिए पत्र में निम्नलिखित…

फर्रुखाबाद में भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा व सत्कार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 सारनाथ से संकिसा की ओर अग्रसर भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा आज सुबह करीब 11 बजे कादरी गेट थाने क्षेत्र के ग्राम अमेठी कोहना पहुंची, जहां ग्रामवासियों और बौद्ध अनुयायियों ने भिक्षुओं का परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया। आगमन पर भिक्षुगणों एवं उपासकों को आवास में ठहराया गया तथा सभी के लिए जलपान और भोजन दान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। अमेठी कोहना में जोरदार स्वागत, भिक्षुओं पर पुष्पवर्षा अंगूरी बाग बुद्ध विहार के प्रमुख भिक्षु नागसेन के मार्गदर्शन में अमेठी…

पीलीभीत: विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं अनेक जगहों का शैक्षिक भ्रमण करके आए वापस।

पीलीभीत/बिलसंडा:नगर बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा के छात्र-छात्राओं का जत्था दिनांक 9 दिसंबर 2025 शाम को अपने शिक्षक गण के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जहां सभी छात्र- छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन किए।तथा बाद में सभी ने लखनऊ में चिड़ियाघर, इमामबाड़ा, अंबेडकर पार्क का भी भ्रमण कियाl तथा भ्रमण के दौरान सभी छात्र -छात्राओं ने खूब इंजॉय किया। साथ ही भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं…

कासगंज:मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जननी सुरक्षा योजना, आभा आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, एन0सी0डी0 की प्रगति एन0सी0डी0 के अंतर्गत डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल कैंसर एवं आशाओं द्वारा भरे गए सी- बैक फॉर्म की समीक्षा की गई।मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उक्त बैठक में समस्त अधीक्षक/प्रभावी चिकित्सा अधिकारी को अपंजीकृत चिकित्सालय एवं अपंजीकृत प्रसव केंद्रों के विरुद्ध समन्वय कर कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सकों द्वारा…

घर पर इस तरह बनाएं टेस्टी आलू कचौरी

आपने बाजार में दाल और प्याज की कचौरी तो कई बार खाई होगी। लेकिन आज हम आपके लिए लाएं है आलू कचौरी की रेसिपी, जो खाने में टेस्टी और बनाने में बेहद आसान है। चलिए जानते है इसे बनाने की विधि। सामग्री- मैदा 300 ग्राम, सूजी 1 टेबलस्पून, नमक 1/2 टीस्पून, घी 40 मि.ली., पानी 160 मि.ली., तेल 2 टीस्पून, जीरा 1 टीस्पून, धनिए के बीज 1 टीस्पून, सौंफ पाउडर 1/2 टीस्पून, हींग 1/4 टीस्पून, हरी मिर्च 2 टीस्पून, अदरक का पेस्ट 1 टीस्पून, हल्दी 1/4 टीस्पून, आलू (उबले और…

‘धुरंधर’ अब कमाई नहीं ‘महाकमाई’ कर रही?

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए आज 8 दिन हो चुके हैं और फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप 3 में आ चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म अब नंबर 2 की जगह खुद के नाम करने वाली है और नंबर 1 को भी मात देने की रेस में आ चुकी है. ये सब तब हो रहा है जब साउथ इंडियन फिल्म ‘अखंडा 2’ और बॉलीवुड फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ दोनों ही आज रिलीज हो…

50 साल बाद भी कम नहीं हुआ गब्बर का खौफ, धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देने के लिए देखें फिल्म

भारतीय सिनेमा की सबसे कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘शोले’ तो आप सभी ने देखी होगी। कई सिने प्रेमियों ने तो फिल्म को कई-कई बार देखा होगा। हालांकि, 80 के दशक के बाद की पैदाइश वाले लोगों ने इस फिल्म को या तो टीवी, वीएलसी प्लेयर पर देखा है या फिर अपने लैपटॉप और मोबाइल पर। लेकिन अब जेन जी जेनेरेशन से लेकर हर शख्स के पास मौका है ‘शोले’ को और बेहतर क्वालिटी में सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर देखने का। जी हां, क्योंकि साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म के 50…

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नितीश कुमार रेड्डी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ हैट्रिक लेकर आंध्र प्रदेश को शानदार शुरुआत दिलाई. उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 112 रनों पर सिमट गई थी, ऐसे में उनकी हैट्रिक ने मध्य प्रदेश के टॉप आर्डर को बिखेर कर अपनी टीम को वापसी कराई. हालांकि इसके बाद भी आंध्र मैच हार गई. डीवाई पाटिल कॉलेज ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. विकेट कीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत…

क्या यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM?

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच सूत्रों का दावा है कि राज्य को नया उप मुख्यमंत्री मिल सकता है. सूत्रों की मानें तो इस रेस में पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का नाम रेस में सबसे आगे है. जानकारी के मुताबिक यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा. मंत्रिमंडल में 6 नए लोग शामिल हो सकते हैं. यूपी सरकार में अभी 54 मंत्री हैं और कुल 60 बनाए जा सकते हैं. सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों को हटाया भी…

जनगणना पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट ने शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को तीन बड़े फैसले लिए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “सेंसस 2027 को लेकर फैसला हुआ. इसके लिए 11718 करोड़ का बजट पास हुआ. दूसरा कोल यानी एनर्जी सेक्टर में बड़ा रिफॉर्म किया गया है. तीसरा किसानों से जुड़ा फैसला लिया गया है.” केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “2027 की जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी. जनगणना का डिजिटल डिजाइन डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. यह दो चरणों में आयोजित…

जानिये कैसे होता है गर्म पानी, गर्भवती महिला के लिए बेहद लाभकारी

गर्भवती महिला को अपनी सेहत के प्रति सजग रहना पड़ता है। लापरवाही उसके गर्भस्थ शिशु पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। अगर इस दौरान आप हेल्दी रहना चाहती हैं तो डाइट में गुनगुना पानी पीएं। गर्भवती महिला को दिन की शुरूआत में एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र की अच्छी तरह से सफाई होती है। साथ ही बॉडी में मौजूद सभी टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर में जमा वसा व तेल को पिघलाने में मदद करता है। गर्म पानी शरीर में रक्त प्रवाह…