फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 थाना शमसाबाद क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले ऐतिहासिक ढाईघाट मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री मा. सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया और मेले में की गई प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री श्री खन्ना ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेले में आने…
Day: November 2, 2025
कासगंज : लक्ष्य एजुकेशन पॉइंट्स ने आयोजित कराई प्रतियोगिता परीक्षा
कासगंज।शहर के सोरों जी रोड स्थित श्री गणेश इंटर कॉलेज में रविवार को बच्चों के मन से प्रतियोगी परीक्षाओं का भय निकालने के उद्देश्य से लक्ष्य एजुकेशन पॉइंट्स एंड कंपटीशन सेंटर कासगंज द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। केंद्र के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी संस्था के संस्थापक स्व.शंकर लाल वर्मा की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में केंद्र में शिक्षारत विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य कोचिंग केंद्रों एवं लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया।…
गौशाला निरीक्षण: आजमगढ़ जिलाधिकारी ने व्यवस्थाएं जांची, दिए सुधार के निर्देश
दस्तक न्यूज़ ब्यूरो आजमगढ़: ज़िले में गौ संरक्षण की व्यवस्थाओं को परखते हुए जिलाधिकारी (DM) श्री रविंद्र कुमार ने आज (01 नवम्बर) तहसील बुढ़नपुर के ब्लॉक कोयलसा अंतर्गत हुंसेपुर सनूप ग्राम स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पर्याप्त भूसा और चारा, फिर भी सफाई पर जोरनिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि गौशाला में कुल 66 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला में पानी और भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध…
फर्रुखाबाद:हुतात्मा दिवस पर लोहिया अस्पताल में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 हुतात्मा दिवस के अवसर पर आज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम श्री रजनीकांत जी ने किया। इस अवसर पर विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा जी, जिला संयोजक सुदीप जी, सह संयोजक रोहन जी, जिलाध्यक्ष मुकेश जी, जिला गोरक्षा प्रमुख…
फर्रुखाबाद:इच्छापूर्ति खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का जन्मोत्सव, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 पतली महाकालेश्वर शक्ति धाम एलआईसी तिराहे पर स्थित इच्छापूर्ति खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बाबा श्याम की प्राण प्रतिष्ठा, सुंदरकांड पाठ तथा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और वातावरण “जय श्री श्याम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने बाबा श्याम और बजरंगबली की भक्ति में भाव-विभोर होकर…
फर्रुखाबाद: लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, 15 नवंबर तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर रजनीकांत और तहसीलदार सनी कनौजिया को सौंपा। जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लेखपाल संघ ने ग्रेड पे बढ़ाने, स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, और भत्तों में समुचित वृद्धि की प्रमुख मांगें रखीं। संघ ने कहा कि प्रदेश भर के लगभग 3 हजार लेखपाल अपने परिवारों से 500…
फर्रुखाबाद:चोरों के हौसले बुलंद, ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना से मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 नवाबगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को भी नहीं छोड़ रहे। ताजा मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नवादा सिरोली का है, जहां अज्ञात चोरों ने बीती रात खेतों पर लगे समरसेबल ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर प्रशांत कुमार के खेत पर लगा हुआ था। बताया गया कि 29 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर की निचली सतह तोड़कर उसमें से तेल निकाल…
प्रयागराज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) के कार्यों से जुडे निर्वाचक
प्रयागराज, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) के कार्यों से जुडे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/अन्य सम्बन्धित अधिकारी /सुपरवाइजरों / बूथ लेबिल अधिकारियों आदि का स्थानान्तरण भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बिना नहीं किया जायेगा अर्थात् निर्वाचक नामावलियों के अंन्तिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2026 (शनिवार) तक स्थानांन्तरण पर रोक लगा दी गयी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। (मनीष कुमार वर्मा)जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग की लिखित परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा के प्रथम दिन जनपद के विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी ने ईश्वर शरण इण्टर कालेज, कर्नलगंज इण्टर कालेज, आर्यकन्या इण्टर कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में लिखित परीक्षा की मानीटरिंग हेतु…
हरदोई:बाइक में घुसा जहरीला सांप, मची अफरातफरी – देखकर दहशत में आए लोग
हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 जिले के ग्राम माधौपुर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक दुकानदार की बाइक में जहरीला सांप घुस गया। बताया जा रहा है कि सांप बाइक की सीट कवर (गद्दी) के अंदर छिप गया, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी करके कुछ काम में व्यस्त था। तभी अचानक किसी ने बाइक के पास सांप को रेंगते हुए देखा। देखते ही देखते सांप बाइक की सीट के अंदर जा घुसा। यह दृश्य देखकर…
फर्रुखाबाद:अनामिका और अंकुर ने बौद्ध रीति से लिए सप्तवचन, धर्मपाल बौद्ध ने किया दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 को ग्राम इजौर, पोस्ट बराबिकू, जिला फर्रुखाबाद की अनामिका पुत्री श्री नरेन्द्र सिंह शाक्य एवं ग्राम कछपुरा, पोस्ट अजीतगंज, जिला मैनपुरी के अंकुर पुत्र श्री अहिबरन सिंह शाक्य का विवाह समारोह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ। यह दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार धर्मपाल बौद्ध के मार्गदर्शन और सान्निध्य में सम्पन्न किया गया। उन्होंने दोनों नवदम्पति को बौद्ध धर्म की परंपरानुसार “त्रिशरण पंचशील” दिलवाकर, मैत्री, करुणा और समानता के जीवन मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और परिवारजनों ने नवदम्पति…
शौचालय के कीटाणुओं से छुटकारा पाने के लिए जानिए कुछ खास बातें
आज के समय में हर घर में शौचालय देखा जाता है। लेकिन वह साफ़ है या नहीं यह सिर्फ वही जानता है जो वहां रहता है। ऐसे में शौचालय को साफ़ रखना बहुत अधिक जरुरी माना जाता है । क्योंकि अगर वह साफ़ नहीं होगा तो लोगों के अंदर लाखो बीमारियां आ सकती हैं। जो उसकी जान तक ले सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप शौचालय में जाकर कैसे अपने आपको कीटाणुओं से बचाकर रख सकते हैं। आइए जानते हैं। 1 . लोग शौचालय में…
जावेद अख्तर के करियर में जुड़ी बड़ी उपलब्धि
पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को भारतीय सिनेमा और साहित्य में योगदान के लिए साल 2025 का शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान साहित्य सम्मान मिलने वाला है। 29 नवंबर को यह सम्मान उन्हें दिया जाएगा। पीटीआई की खबर के अनुसार 29 नवंबर को शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA) साहित्य सम्मान जावेद अख्तर को दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 7 लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र, देवी सरस्वती की एक रजत प्रतिमा और एक शॉल भी बॉलीवुड के नामी गीतकार को प्रदान की जाएगी।
चावल के पानी को मत समझिए बेकार, जान लीजिए इसके हैरान कर देने वाले 8 फायदे
चावल सभी को पसंद आता है, खाने वालों को भी और इन्हें पकाने वालों को भी। क्योंकि, चावल पकाना अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में काफी आसान और समय बचाने वाला कार्य है। बस पानी में चावल डालें, कुछ देर उन्हें मध्यम-सी आंच पर पकने दें और थोड़ी देर बाद चैक कर लें। जब लगे कि चावल के दाने फूल गए हैं और पक गए हैं तो गैस बंद करके उसका बचा हुआ पानी फेंक दें। तो क्या जैसी विधि हमारे द्वारा यहां बताई गई, क्या आप उसी तरीके से…
या तो 150 सीटें जीतेंगे या फिर 10 से कम’, बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने अपने आत्मविश्वास भरे बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी या तो 10 से कम सीटें जीतेगी या 150 से ज़्यादा, यानी नतीजा या तो बेहद सीमित होगा या ऐतिहासिक. प्रशांत किशोर ने एनडीटीवी के बिहार पावर प्ले कॉन्क्लेव कार्यक्रम में कहा कि बिहार की जनता पिछले कई दशकों से निराश है. राज्य के लोगों को अब एक सशक्त विकल्प की तलाश है. पीके के मुताबिक, लोग जन सुराज को…
NDA जीतेगा 160 सीटें’, अमित शाह का बड़ा दावा
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि क्या घुसपैठियों को मतदान का अधिकार होना चाहिए? एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठ न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने वाला मुद्दा भी है. उनके इस बयान के बाद बिहार की चुनावी राजनीति में घुसपैठ और वोट बैंक की जंग पर चर्चा फिर से तेज हो गई है. अमित शाह ने कहा कि विपक्ष अवैध घुसपैठियों को अपना…
एक्टर बने ‘कुली’ फेम निर्देशक लोकेश कनगराज, ‘DC’ के टीजर में दिखा जुनूनी आशिक
डायरेक्टर के तौर पर लोकेश कनगराज ने साउथ सिनेमा में कई हिट फिल्में बनाई हैं। ‘कैथी’, ‘विक्रम’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों में उन्होंने कार्थी, कमल हासन और रजनीकांत जैसे एक्टर के साथ काम किया। अब लोकेश एक्टिंग की दुनिया में एंट्री ले चुके हैं। शनिवार को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘डीसी’ का टाइटल टीजर सामने आया। इसमें लोकेश का अलग ही अंदाज दिखा। फिल्म ‘डीसी’ के टाइटल टीजर में लोकेश की एंट्री दमदार तरीके से होती है, उनका किरदार खून से लथपथ नजर आता है। लोकेश ने एक्सप्रेशन भी इंटेंस दिए…
भीगे बादाम और भीगी किशमिश साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे
भीगे हुए बादाम खाने के फायदों के बारे में तो आप सब ने सुना ही होगा. तो किशमिश को डाइट में शामिल करने के फायदों के बारे में भी आप जानते ही होंगे. लेकिन क्या आप भीगे हुए बादाम और भीगी हुई किशमिश को साथ में खाने के फायदे जानते हैं? बता दें कि भीगी बादाम और भीगी किशमिश को सुबह के नाश्ते में खाने से सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह के फायदे मिलते हैं. इस बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ दीक्सा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर…
भारत के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को BCCI कितनी सैलरी देती है?
क्रिकेट की दुनिया में भारत की मेंस और वुमेंस दोनों ही टीमों का जलवा देखने को मिल रहा है. भारतीय मेंस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया, वहीं भारतीय वुमेंस टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंचकर अपना पहला खिताब जीतने से बस एक कदम दूर है. भारतीय मेंस और वुमेंस दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल…
महिला वर्ल्ड कप : फाइनल में ऐसी होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन!
महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारतीय महिला और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में इतिहास रचकर फाइनल में पहुंची है, टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की. ये महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था. 7 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, जबकि साउथ अफ्रीका टीम पहली बार फाइनल खेलेगी. देखें खिताबी…
