गाज़ियाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अक्टूबर 25 भारत आज की तेज़-रफ्तार ज़िंदगी में जहाँ लोग इंस्टेंट फूड और आधुनिक डाइट पर निर्भर होते जा रहे हैं, वहीं Zane Ayurveda ने एक साधारण लेकिन शक्तिशाली भारतीय परंपरा की ओर ध्यान खींचा है — ‘बासी रोटी’, यानी वो रोटी जो रात में बनकर सुबह खाई जाती है। पहले जिसे सिर्फ सादगी का प्रतीक माना जाता था, अब वही डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए वरदान साबित हो रही है। Zane Ayurveda के अनुसार, जब ताज़ी बनी रोटी को ठंडा होने दिया जाता है,…
Day: October 23, 2025
पहली बार कब बनी ऋतिक-करीना की जोड़ी? बुरी पिटी थी दोनों की फिल्म
बॉलीवुड के दो मशहूर सुपरस्टार ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान का एक्टिंग करियर साथ में ही शुरू हुआ था. दोनों ने ही बॉलीवुड में खास और बड़ी पहचान बनाई. वहीं ये कलाकार अपने 25 साल के बॉलीवुड करियर में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं. दोनों को करियर की शुरुआत में ही स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल गया था. लेकिन, उनकी साथ में की गई पहली फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर निराशा झेलनी पड़ी थी. करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को दी गई सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत आज मिशन शक्ति टीम ने कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 1098 (बाल सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के…
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के तहत आज थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम / महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल संरक्षण), 112 (आपातकालीन सेवा), और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी…
फर्रुखाबाद: गौवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला में की गौसेवा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 गौवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद की कान्हा गौशाला देवरान, गढ़िया कमालगंज पहुँचकर विधि-विधान से हवन एवं गौपूजन किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक गौमाताओं को गुड़, चना और फलों का प्रसाद खिलाकर गौसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पशुओं के उचित आहार, स्वच्छता और देखभाल के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि “गौमाता भारतीय संस्कृति और कृषि जीवन की आधारशिला हैं। गौसंवर्धन और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का…
फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने POCSO एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2025, धारा 65(1)/115(2)/352 BNS व 3/4 POCSO ACT से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थाना मेरापुर पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।…
लखीमपुर खीरी : नीलकंठ मैदान में 30 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन में शामिल हुए गोला विधायक व चेयरमैन
(द दस्तक 24 न्यूज़) गोला गोकर्णनाथ – गोला के नीलकंठ मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन को लेकर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को ध्वज की पूजा अर्चना की और श्रीमद् भागवत पुराण को गोला शिव मन्दिर में माथा टेक कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की और बताया आगमी 30 अक्टूबर 2025 से श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ होने जा रही है श्रीमद् भागवत कथा सभी वेदों का सार है, जो मन को शुद्ध करती है और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाती…
लखीमपुर खीरी : गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने गौशाला में की गौमाता की पूजा अर्चना
(द दस्तक 24 न्यूज़) गोवर्धन पूजा के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने तहसील लखीमपुर स्थित गो आश्रय स्थल लघुचा पहुंचकर गौशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की और उन्हें गुड़, केला तथा हरा चारा खिलाया और जिला लखीमपुर वासियों के लिए सुख समृद्धि, शांति की कामना की। जिलाधिकारी ने गौशाला में कार्यरत कार्मिकों और सफाई कर्मियों से भेंट कर उनका हालचाल जाना उन्होंने उनके सेवा कार्यों के लिए साधुवाद भी दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का…
इन पांच कीमती चीजों की वजह से हैं शाहरुख खान 12490 करोड़ के मालिक?
शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो एक शानदार और आलीशान जिंदगी जीते हैं. हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की नेटवर्थ 12490 करोड़ है. इतनी नेटवर्थ के साथ शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं. शाहरुख के पास ऐसी कई कीमती चीजें हैं जो उन्हें इतने करोड़ का मालिक बना देती है. आइए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान के पास क्या सबसे कीमती चीजें हैं. प्रोडक्शन हाउस (रेड चिलीज एंटरटेनमेंट)शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई उनके प्रोडक्शन…
एडिलेड में कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड देख थर-थर कांपेंगे कंगारू?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर एक बार फिर विराट कोहली पर होगी. कोहली का रिकॉर्ड एडिलेड में कमाल का रहा है. इस मैदान पर जब भी किंग कोहली उतरते हैं तो कोई न कोई कमाल जरूर करते हैं. अब इस बार भी उनके यही उम्मीद है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोहली का रिकॉर्ड एडिलेड में धमाकेदाक रहा है. बता दें कि एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 15 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 9…
जिम्बाब्वे की अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, टेस्ट मैच में पारी और 76 रन से रौंदा
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर एकतरफा अंदाज में हराते हुए इतिहास रच दिया। इकलौते टेस्ट मुकाबले में मेजबानों ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रन से मात दी। इस जीत के हीरो रहे बेन करन, जिन्होंने शानदार शतक जमाकर टीम की नींव रखी, जबकि गेंदबाजी में ब्रैड एवंस और रिचर्ड नगारवा ने अफगान बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की पारी 33 ओवर भी नहीं टिक सकी। पूरी टीम महज़ 127 रन पर ढेर हो गई।…
बिहार चुनाव 2025: किस पार्टी से कितने नामांकन रद्द?
2025 का बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. इस बीच प्रत्याशियों का नामांकन भी जांच के बाद रद्द हो रहा है. सुगौली से वीआईपी के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हुआ है तो वहीं मढ़ौरा सीट से एलजेपी आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है. कई जिलों में और भी प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ है. कहां से किसका नामांकन रद्द हुआ? मोहनिया से आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन…
बिहार चुनाव: इंडिया अलायंस में बन गई बात! तेजस्वी यादव होंगे विपक्ष का CM चेहरा
बिहार के विपक्षी गठबंधन दल इंडिया अलायंस के बीच नाराजगी खत्म होती नजर आ रही है. आरजेडी के सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है कि RJD-कांग्रेस में सहमति बन गई है और तेजस्वी यादव को महाहठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा चुन लिया गया है. इसका ऐलान भी जल्द ही हो सकता है. बिहार चुनाव 2025 के लिए तेजस्वी यादव के सीएम कैंडिडेट होने पर महागठबंधन में सहमति बन गई है. आज तेजस्वी के नेतृत्व पर महागठबंधन के सभी दल इस फैसले पर मुहर लगाएंगे. तेजस्वी के सीएम कैंडिडेट होने…
ये संकेत हैं तो ,कहीं आप गर्भवती तो नहीं
आमतौर पर, जब एक महिलाके पीरियड्स मिस हो जाते हैं तो उसे ऐसा लगता है कि वह गर्भवती हो गई है। यकीनन गर्भावस्था में महिला को पीरियड्स नहीं आते और इसलिए इसे गर्भधारण का सबसे पहला और प्रमुख लक्षण माना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी ऐसे कई संकेत होते हैं जिनके बारे में जानते हैं माहवारी ना आना डॉक्टर बताते हैं कि जब एक महिला गर्भवती होती है तो उसके पीरियड्स आने खुद ब खुद बंद हो जाते हैं। ऐसे मेंअगर आपके पीरियड की डेट निकल गई हैं और…
इस फेसपैक से दूर होगी चेहरे की तीन बड़ी परेशानी
चेहरे को सुंदर बनाने के लिए आप ना जाने क्या क्या करते हैं. लेकिन घर में बनाएं फेस पैक कभी इस्तेमाल नहीं किये होंगे. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपको भी अपनाना चाहेंगे. आपको बात दें, चुकंदर पौष्टिक तत्वों से भरपूर विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है. इसके सेवन से शरीर स्वस्थ ही नहीं बल्कि त्वचा भी सुन्दर और आकर्षित रहती है. इसी के कितने फायदे…
इंडीग्रेडिएंट्स से समृद्ध अपनी त्वचा के लिए चुनें उपयुक्त क्रीम
रात का समय त्वचा को आराम, सुकून देने और इसे ‘रिजूविनेट’ करने का समय होता है, इसलिए चेहरे को गहराई से साफ करने के बाद रात में बढ़िया परिणाम के लिए लगाई जाने वाली मॉइश्चराइजर लगाएं। आप हालांकि इस उलझन में पड़ सकती हैं कि कौन सा मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा के लिए बढ़िया साबित होगा। स्किनकेयर ब्रांड एपिक्यू की संह-संस्थापक दिव्या मेहता ने बढ़िया नाइट क्रीम चुनने के संबध में कई सुझाव दिये हैं इसके मुताबिक किसी भी सनस्क्रीन इंडीग्रिएंट्स से रहित क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको खास…
