फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 जनपद के क्षेत्र नवाबगंज रावतपट्टी गांव में दीपावली की शाम एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्दनाक हादसा बन गई। सोमवार शाम लगभग सात बजे दो वर्षीय मासूम सत्यम की बिजली के झालर से करंट लगने से मौत हो गई। घटना के अनुसार, रावतपट्टी निवासी आलोक कुमार अपने परिवार के साथ घर की दीपावली सजावट कर रहे थे। बाजार से लाई गई बिजली की झालर की जांच के बाद परिवार के अन्य सदस्य छत पर मोमबत्तियां लगाने चले गए। इस दौरान…
Day: October 21, 2025
दूसरे वनडे के लिए एडिलेड पहुंची भारतीय टीम, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया Ro-Ko का भव्य स्वागत
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 अक्तूबर को होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए पर्थ से एडिलेड पहुंच गई है। भारतीय टीम तीन मैचों की इस सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है और उसकी नजरें वापसी पर टिकी होंगी। शुभमन गिल की अगुआई वाली दिवाली के मौके पर एडिलेड पहुंची जहां एयरपोर्ट पर भारतीय प्रशंसकों ने टीम का, विशेषकर रोहित शर्मा और विराट कोहली का भव्य स्वागत किया।
बिहार में किसे फायदा किसे नुकसान? नीतीश कुमार को लेकर सामने आई नई और बड़ी भविष्यवाणी
बिहार विधानसभा चुनाव अब नजदीक है. इस बार एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच काफी क्लोज फाइट देखी जा रही है. इसी को लेकर एक न्यूज चैनल से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अजीत द्विवेदी ने कहा कि अभी बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को फायदा मिलता दिख रहा है और उसके कई कारण हैं. उन्होंने कहा कि सरकारें आजकल बहुत कम हार रही हैं. देखा जाए तो एक तरह से प्रो-इनकंबेंसी का दौर चल रहा है, इसकी वजह तमाम योजनाएं हैं. उन्होंने कहा कि इसी वजह से एनडीए को एडवांटेज है और…
फर्रुखाबाद:पुलिस स्मृति दिवस 2025: शहीद पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 आज “पुलिस स्मृति दिवस-2025” के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि पुलिस बल के ये वीर जवान समाज में शांति, सुरक्षा और…
फर्रुखाबाद:आदर्श थाना मऊदरवाजा में दीपावली पूजन-अर्चना, क्षेत्र की शांति व समृद्धि की कामना।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के शुभ अवसर पर आदर्श थाना मऊदरवाजा परिसर में विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एकता, समर्पण और टीम भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना परिसर दीपमालाओं और फूलों से सुसज्जित था, जिससे वातावरण में भक्ति और…
अयोध्या:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सफाई कर्मियों, नाविकों और गरीब परिवारों संग मनाई दीपावली
अयोध्या:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्री अयोध्या धाम में पहुंचकर समाज के कर्मठ वर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मी बंधुओं, नाविक समुदाय (जो प्रभु श्रीराम और निषादराज की अमर मित्रता के प्रतीक हैं) तथा मलिन बस्तियों के परिवारों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की पवित्रता और स्वच्छता इन कर्मयोगियों के अथक परिश्रम और निःस्वार्थ सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने अनुशासित निष्ठा…
लखीमपुर खीरी: जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली, कहा — “हम ही उनका परिवार हैं”
लखीमपुर खीरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 जनपद में दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS) ने आज जिले के वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाई, फल एवं उपहार वितरित किए और उनके साथ आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि अपने परिवार और समाज के हर सदस्य के साथ खुशी बांटने का पर्व है। आज इन बुजुर्गों की मुस्कान किसी भी दीपक से अधिक…
फर्रुखाबाद:दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: एसपी आरती सिंह के निर्देश में कायमगंज पुलिस की पैदल गश्त
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद फतेहगढ़ में सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गईं। इसी क्रम में कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया गया। त्योहार के दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में सतर्कता बढ़ाई है। गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर शांति एवं आपसी…
नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं, कहा – “दीप जलाएं, खुशियां बांटें और पर्यावरण का ध्यान रखें”
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस…
मुंबई:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 बॉलीवुड जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन असरानी (Govardhan Asrani) का दिवाली के दिन, सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। 84 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। असरानी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज जारी था। लेकिन सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे बॉलीवुड जगत और देशभर के लाखों प्रशंसक शोक…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज एंटी रोमियो टीम/महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने बाजार तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता 181, और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जैसे सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा इनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से…
फर्रुखाबाद:एएसपी डॉ. संजय सिंह ने दिव्यांगजनों संग मनाई दीपावली, दिया सौहार्द और संवेदना का संदेश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन पर्व पर मानवता और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (फतेहगढ़) डॉ. संजय सिंह ने आज गढ़िया ढिलाबल स्थित मानसिक मंदित एवं नेत्रहीन दिव्यांगजनों के विद्यालय/आश्रम गृह पहुँचकर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने वहां निवासरत बच्चों और बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके सुख-दुःख की जानकारी ली। इस दौरान एएसपी डॉ. सिंह ने सभी दिव्यांगजनों को मिठाई, फल एवं उपहार भेंट किए और उनके साथ दीप प्रज्वलित कर पर्व की खुशियाँ साझा कीं।…
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP के अमित शाह ने चली जबरदस्त चाल
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में जबरदस्त पहल की जो सफल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले तीन दिनों से बिहार के दौरे पर आए हुए थे, इस दौरान उन्होंने पार्टी के बागी नेताओं से बातचीत की और उन्हें नामांकण वापस लेले पर मजबूर कर दिया. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट न मिलने के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता बागी हो गए और…
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने मेंटल हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, बोलीं- मैं थैरेपी से फ्री हो गई हूं
एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान हमेशा से मेंटल हेल्थ को लेकर बात करती रही हैं. उन्होंने बताया था कि वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं और थैरेपी ले रही थीं. वो मेंटल हेल्थ सपोर्ट के लिए Agatsu नाम की कंपनी चलाती हैं. अब आयरा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि अब वो थैरेपी से फ्री हो गई हैं. आयरा ने लिखा, ’13 अक्टूबर को, मैंने आखिरी थैरेपी ली. 8 साल और हफ्ते में तीन बार Psychoanalysis के बाद अब मेरी थैरेपी खत्म हो गई है. तो अब…
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन गदर काटेगी ‘थामा’! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग
‘स्त्री 2’, ‘मुंज्या’ और ‘भेड़िया’ के बाद मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की नई फिल्म ‘थामा’ भी 21 अक्टूबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आयुष्मान खुराना औ रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने अच्छी एडवांस बुकिंग की है. इन सबके बीच ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि ‘थामा’ पहले दिन शानदार कमाई करेगी. जानते हैं ये कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है. सैकनिल्क के मुताबिक सो ‘थामा’ के पहले दिन के लिए पूरे भारत में 2 लाख 25 हजार 256 से ज्यादा टिकटों की प्री बुकिंग हुई…
एक गिलास अनार के जूस में होती है पार्टनर के होश उड़ाने की ताकत
यह अध्ययन 758 वालंटियरों पर किया गया जिनकी उम्र 21 से 64 साल के बीच थी। 15 दिन के अंत तक स्त्री और पुरूष दोनों में टेस्टोस्टेरोन स्तर में इजाफा देखा गया। पुरूषों में यह मूंछ, दाढ़ियों को प्रभावित करता है, आवाज भारी होती है और उसके साथ ही सेक्स की इच्छा में इजाफा होता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि इससे महिला एडरेनल ग्लैंड और डिंबाशय पर असर पड़ता है। उनमें सेक्स की इच्छा बढ़ती है और साथ ही उनकी हड्डियां तथा मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रिसर्च की मानें तो…
मीठा खाने का मन हो तो चावल की खीर का ले जायका
अगर आज आपका मन कुछ मीठा खाने का कर रहा है तो इस बार चावल की खीर बनाइए. जिसकी विधि बहुत सरल है और इसे खाकर एक अलग ही आनंद आएगा. सामग्री – चावल किसी भी तरह का)दूध फुल क्रीम)हरी इलायचीचीनीचिरौंजीकिशमिशबादाम और काजू बनाने की विधि – इसके लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध लीजिए. दूध को उसी बर्तन में निकालें जिसमें आपको खीर बनानी है और दूध के बर्तन को धीमी आंच पर रख दीजिए. अब उसके बाद इसे धीरे-धीरे पकने दें और करीब 10 मिनट बाद इसमें आधी कटोरी चावल…
हो सकते है पेट में कीडे बच्चे में दिखाई दें ये लक्षण तो , जरूर करें ये इलाज
अक्सर बच्चों में कई बीमारियां देखने को देखने को मिलती है। जिनमे पेट में कीड़े होने का संक्रमण काफी आम है और ये बहुत ही आसानी से फैलता है। गलत खान-पान के कारण 1 से 14 साल के बच्चों में पेट में कीड़े होना सबसे आम समस्या होती है। पेट में कीड़े होने के लक्षण: 1. बच्चों को नींद न आना और भूख न लगना। 2. वजन कम होना। 3. उल्टियां, पेट दर्द और दस्त रहना। अपनाएं घरेलू उपचार: 1. पेट के कीड़े खत्म करने के लिए अजवायन काफी कारगार…
