फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा जिलाधिकारी ने अभियान की गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक अपेक्षाकृत कम रैलियों का आयोजन किया गया है। वहीं, ड्रेनेज क्लीनिंग के कार्य में मोहम्मदाबाद और कमालगंज की प्रगति संतोषजनक नहीं…
Day: October 13, 2025
फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने एबीएसए राजेपुर और सीडीपीओ को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज ब्लॉक कार्यालय राजेपुर में धरना प्रदर्शन करते हुए एबीएसए राजेपुर और सीडीपीओ के खिलाफ जमकर विरोध जताया। संगठन ने दोनों अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारियों को उनके कार्यालयों में नहीं बैठने दिया जाएगा। दरअसल, ग्राम पंचायत कमालुद्दीनपुर के किसानों ने शिकायत की थी कि ग्राम के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर विद्यालय को जर्जर घोषित कर गिरा दिया गया है, जबकि विद्यालय की…
फर्रुखाबाद:जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 (स्वदेशी मेला) के पांचवें दिन उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी के साथ झूमे दर्शक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर जनपद फर्रुखाबाद में चल रहे जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 (स्वदेशी मेला) के पांचवें दिन क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आई भारी भीड़ ने मेले की रौनक बढ़ा दी। दीपावली से जुड़ी वस्तुओं — जैसे दीये, सजावट का सामान, उपहार सामग्री आदि — की जमकर खरीदारी की गई। आज मेले का अवलोकन करने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, संयोजक श्री डी०एस० राठौर (जिला महामंत्री), सह संयोजक श्री अमरदीप…
फर्रुखाबाद:संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान के तहत चूहे/छछूदर से फैलने वाले रोगों की रोकथाम पर जागरूकता बढ़ाई जा रही है
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान के अंतर्गत जिलेभर में चूहे एवं छछूदर से फैलने वाले खतरनाक रोगों की रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से लोगों को इन जीवों से फैलने वाले संक्रमण, उनकी सावधानियों और नियंत्रण उपायों की जानकारी दी जा रही है। चूहे फसलों को बुवाई से लेकर अन्न भंडारण तक भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही वे कई संक्रामक रोगों के वाहक भी हैं जो मनुष्यों तक…
फर्रुखाबाद:स्वदेशी रोजगार मेले में उमड़ा जनसैलाब– भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया अवलोकन, स्वदेशी उत्पाद अपनाने का किया आह्वान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में आज आयोजित स्वदेशी रोजगार मेला का अवलोकन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, कमालगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सीलचंद्र राजपूत तथा जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। रोजगार मेले में विभिन्न स्वदेशी उत्पादकों और उद्योगों ने अपने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था — देश के आम नागरिकों को भारतीय उत्पादों के उपयोग और खरीदारी के लिए प्रेरित करना तथा आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ाना। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने इस अवसर…
फर्रुखाबाद: अवैध आतिशबाजी के खिलाफ अभियान में 54 कार्टन आतिशबाजी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 जनपद में दीपावली पर्व से पूर्व आतिशबाजी के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कुल 54 कार्टन आतिशबाजी बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान जनपद के विभिन्न थानों में संचालित किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या विस्फोट की संभावना को रोका जा सके। कार्रवाई का विवरण…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ विशेष कार्यक्रम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फर्रुखाबाद में आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के 82 युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल की सक्रिय भागीदारी रही। इसके साथ ही पीआरडी जवान, पुलिस कर्मी एवं खिलाड़ी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार गौड़, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनिल…
हरदोई में चोरों की पुलिस को चुनौती: थाने के पास दो दुकानों में चोरी शराब की पेटियां नगदी और सीसीटीवी ले गए।
हरदोई:- हरदोई के हरियावा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं देर रात थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दो दुकानो मैं चोरी की वारदात हुई चोरों ने दुकानों के पीछे से नकाब लगाकर प्रवेश किया देशी शराब की लगभग 10 पेटियां अंग्रेजी शराब की बोतले और करीब ₹10000 नगद ले गए। चोरों ने वारदात की रिकॉर्डिंग मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड (डी बी आर) उखाड़ लिया यह घटना हरियावा थाना परिसर…
नोएडा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 550 किलो नकली पनीर नष्ट, हरियाणा से होती थी सप्लाई
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 नोएडा खाद्य विभाग की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 550 किलो नकली पनीर बरामद कर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई सेक्टर-81 स्थित भंगेल गाँव में की गई, जहाँ संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका गया था। सूत्रों के अनुसार, HR 73 B 3222 नंबर की बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में घटिया और दुर्गंधयुक्त पनीर भरा हुआ था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मिलावटी पनीर प्रतीत हो रहा था। खाद्य विभाग…
फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में “कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में एवं उनकी अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एडिशनल एसपी डॉ संजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र, अपर जिला जज एवं सचिव, जिला…
फर्रुखाबाद : 3.70 करोड़ से 45 स्थानों पर बनेंगे ओपन जिम
खेलो इंडिया मिशन के तहत जनपद में 45 स्थानों पर ओपन जिम खोले जा रहे हैं। इस पर सांसद निधि से 3.70 करोड़ रुपये खर्च किए गए।ओपन जिम खुलने से जहां बुजुर्गों को व्यायाम करने का साधन मिलेगा, वहीं युवाओं को भी सेहत सुधारने के संसाधन मुहैया होंगे। युवाओं में इन दिनों सेहत बनाने का क्रेज बढ़ रहा है। इससे युवा जिम में जाकर अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि इस पर उन्हें धन भी खर्च करना पड़ रहा है। इसमें गांव के युवा पिछड़ रहे हैं।इसके लिए सांसद ने अपनी…
फर्रुखाबाद:प्रकृति की ओर लौटें, कृत्रिमता से दूर रहें – सरसों पालक का साग और मक्का की रोटी से पाएं स्वस्थ जीवन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 आधुनिक जीवनशैली की तेज़ रफ्तार ने हमें प्रकृति से दूर कर दिया है। फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और रासायनिक उत्पादों का बढ़ता सेवन हमारी सेहत को अंदर ही अंदर कमजोर कर रहा है। जबकि प्रकृति हमें ऐसे अनमोल खजाने प्रदान करती है जो न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान भी बनाए रखते हैं। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए Zane Pharmaceuticals का आयुर्वेदिक ब्रांड Zane Ayurveda लोगों को “प्रकृति से प्रगति तक” की राह पर लौटने के लिए…
आजमगढ़:मिशन शक्ति फेज-5.0 : जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित भव्य आयोजन
आजमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि — “नारी सशक्त तो राष्ट्र सशक्त!” इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलायुक्त श्री विवेक (IAS), पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह (IPS), जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार (IAS) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार…
फर्रुखाबाद:“कदमों की थकान मुस्कान में बदल जाती है” — अमित यादव मोहम्मदाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जनपद के मोहम्मदाबाद चतुर्थ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव ने अपने समर्थकों और क्षेत्रवासियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि — “कदमों की थकान चाहे जितनी भी हो, मंज़िल पर पहुंचकर सारा दर्द मुस्कान बन जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि यह चुनावी सफर केवल व्यक्तिगत संघर्ष नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहयोग की यात्रा है। समाज के हर वर्ग के सहयोग और वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए…
फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी ने की जिला बैठक, 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आगमन को लेकर बनी रणनीति
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 निषाद पार्टी के जिला कार्यालय पवन आयल मिल कंपाउंड, बढ़पुर फर्रुखाबाद में आज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 15 अक्टूबर को फर्रुखाबाद आगमन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी सौंपी गई और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जल जीवन मिशन-हर घर नल योजना’ की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जल जीवन मिशन–हर घर नल योजना’ की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, जल निगम तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, परियोजना कार्यान्वयन में लगी प्रमुख एजेंसियों — एनसीसी लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, मेघा इंजीनियरिंग, पीएनसी इन्फ्राटेक, आईसी इन्फ्रा, पावर मैक, और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स — के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य और…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कादरीगेट क्षेत्र में की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र में चल रही धार्मिक गतिविधियों को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों…
प्रयागराज: स्वदेशी मेले में खरीददारों की भीड़, लोक गायन से कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया
उ०प्र० इण्टरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर जनपद प्रयागराज में भारत स्काउट एण्ड गाइड इण्टर कालेज, ममफोर्डगंज, प्रयागराज में लगे स्वदेशी मेला प्रदर्शनी में पीसीएस की परीक्षा के बाद आज दिनांक 12.10.2025 को शाम से स्वदेशी मेला प्रदर्शनी में स्थानीय विशिष्ट उत्पादों के स्टॉलों पर आगन्तुको की अत्यधिक भीड़ बनी रही। विभिन्न जनपदों से परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों द्वारा मेले का भरपूर आनन्द लिया गया और खरीददारी भी की गयी। कालीन उत्पाद, केला प्रसंस्करण, ऑवला प्रसंस्करण उत्पाद, मसाला उत्पाद, हैण्डमेड उत्पादों आदि की अत्यधिक बिकी रही, रोटरी क्लब के सदस्यों…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 व सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा-2025 परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर चल रही परीक्षा का लिया जायजा
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 व सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा-2025 परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र मेरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज , भारत स्काउट गाइड इण्टर कालेज एवं अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, परीक्षार्थियों के बैठने की…
लखीमपुर खीरी : UPPSC PCS, ACF/RFO प्रारंभिक परीक्षा 2025 के दृष्टिगत डीएम संग एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी,(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित UPPSC PCS, ACF/RFO प्रारंभिक परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण और सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण किया गया परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करते हुये परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने एवं परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी…
