गोला गोकर्णनाथ।- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण देश में अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन एवं एकत्रीकरण के कार्यक्रम मंडल एवं बस्ती स्तर पर आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में गोला गोकर्णनाथ नगर में रविवार को संघ का भव्य पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का शुभारंभ श्री सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस से हुआ, जो नानक चौकी, सिनेमा रोड, अलीगंज मार्ग, बड़ा चौराहा, लखीमपुर रोड होते हुए पुनः श्री सिद्धि विनायक पैलेस पर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पथ…
Day: October 6, 2025
सीट बंटवारे पर NDA में टेंशन: पटना में पटाने का प्लान, मांझी-कुशवाहा को मनाने में जुटे धर्मेंद्र प्रधान ?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आते ही एनडीए (NDA) के भीतर सीट बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रविवार को पटना में इस राजनीतिक तनाव के बीच भाजपा (BJP) के शीर्ष नेता और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने ताबड़तोड़ बैठकें कीं। उन्होंने पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी से मुलाकात की और फिर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के नेता उपेंद्र कुशवाहा के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं से हुई इस लंबी बातचीत का मकसद एक ही था, सीट बंटवारे को लेकर सहयोगियों की…
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने दिया विवादित बयान
अपने बेतुके सेलिब्रेशन से हमेशा ही दूसरी टीम के हाथों शिकार होने वाले और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने भारत से फिर पंगा लिया है। एशिया कप में अपने हर पैंतरे को फेल पाने वाले अबरार अब जुबान से भारतीय खिलाड़ियों पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने एक भारतीय को मुक्के मारने की बात कही है। पाकिस्तान को एशिया कप-2025 में तीन मौकों पर भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ी थी। फाइनल में पाकिस्तान जीतता दिख रहा था, लेकिन फिर तिलक वर्मा…
IND W vs PAK : भारत ने 88 रन से पाकिस्तान को हराया
भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर महिला विश्व कप में अपना अभियान जारी रखा है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि स्नेह राणा को दो सफलताएं मिलीं।
जुबीन के बैंडमेट पार्थ ने सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ पर लगाया बड़ा आरोप
जुबीन गर्ग के बैंडमेट पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी लापरवाही और असावधानी सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ और उनके बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी की थी। आप लोग जुबीन की परछाईं की तरह रहते हैं और आप एक ऐसे व्यक्ति को समुद्र में तैरने के लिए ले आए जो पूरी रात सोया नहीं था। वो भी यह जानते हुए कि जुबीन गर्ग को बीमारी है। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? आपने उन्हें सोने नहीं दिया और उन्हें समुद्र में ले जाकर तैराया क्योंकि आप…
बिग बॉस 19 का घर फिर बना जंग का अखाड़ा
‘बिग बॉस 19’ का घर अब पूरी तरह रणभूमि बन चुका है। हर दिन कोई न कोई झगड़ा, कोई गठजोड़ और कोई नई चाल इस सीजन को और दिलचस्प बना रही है। बात की शुरुआत साधारण सी डिनर टेबल बातचीत से हुई। फरहाना ने बात शुरू की तान्या को ताना मारते हुए कि कुछ लोगों की आदत होती है जिदंगी भर जताते हैं, तो तान्या ने गुस्से में पलटकर जवाब दे दिया- ‘मैंने तुम्हें कुछ नहीं कहा, एहसान फरामोश शब्द मेरी जुबान में नहीं है।’ यह सुनते ही फरहाना का…
रायबरेली में दलित युवक की हत्या: कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना
रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की चोरी के शक में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक ने अपनी आखिरी उम्मीद के तौर पर राहुल गांधी का नाम लिया, लेकिन हमलावरों ने उसे नहीं छोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस घटना को “बेहद दुखद” बताया और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार ,दो बदमाश गोली लगने से घायल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार, 06 अक्टूबर 2025 की देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करनपुर-जसमई मार्ग स्थित सुमनलता डिग्री कॉलेज के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान महाराज सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व. बादशाह जाटव निवासी स्योना थाना भोगांव जनपद मैनपुरी, भारत पुत्र स्व. लेखराज शाक्य निवासी अगोनापुर थाना अलीगंज…
फर्रुखाबाद:संकिसा में बुद्ध महोत्सव का शुभारंभ, विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 रविवार सायं संकिसा में भव्य बुद्ध महोत्सव का शुभारंभ अमृतपुर भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने बुद्ध प्रतिमा पर मोमबत्ती एवं अगरबत्ती जलाकर किया। उद्घाटन के पश्चात विधायक शाक्य ने उपस्थित बौद्ध अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा संकिसा के अनेक बुद्ध विहारों के सौंदर्यीकरण हेतु करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने संकिसा में विपश्यना केंद्र और भव्य बुद्ध पार्क स्थापित करने की इच्छा भी व्यक्त की। कार्यक्रम में संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं बुद्ध महोत्सव…
फर्रुखाबाद:भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में आक्रोश, पंचायत में फूटा गुस्सा ,सरकार पर मनमानी का आरोप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 नगर पंचायत खिमसपुर के नगलाबाग रठौरा स्थित रामजनकी मंदिर परिसर में भाकियू टिकैत गुट की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें एक्सप्रेसवे के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने जोरदार विरोध जताया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान, भाकियू के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार बिना उचित मुआवजा दिए उनकी जमीन जबरन लेना चाहती है। किसानों का कहना था कि प्रशासन ने जिन गांवों में अधिग्रहण किया है, वहां सर्वे और माप-तौल में भी…
फर्रुखाबाद:संकिसा की पावन धरती पर पहुंचे जौनपुर सांसद व जन अधिकार पार्टी के संस्थापक मा. बाबू सिंह कुशवाहा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 आज संकिसा की पावन धरती पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। संकिसा बौद्ध तीर्थ क्षेत्र में आगमन के दौरान मा. कुशवाहा जी का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं बौद्ध अनुयायियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए और संकिसा की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि —…
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण रैली का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 थाना कम्पिल क्षेत्र में आज मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जनमानस को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई। रैली को थाना प्रभारी कम्पिल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, ICDS विभाग, नगर विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग…
फर्रुखाबाद:संकिसा बौद्ध महोत्सव में “मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिला सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 संकिसा में चल रहे भव्य बौद्ध महोत्सव के दौरान आज थाना मेरापुर पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और जनजागरूकता से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेले में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक करना रहा। थानाध्यक्ष मेरापुर के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता नंबर) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं…
फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद पुलिस की बड़ी सफलता कई थानों में वांछित चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रोहित पुत्र सुरेश निवासी तिलक नगर…
फर्रुखाबाद:संकिसा बौद्ध महोत्सव में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 थाना मेरापुर क्षेत्रान्तर्गत संकिसा में चल रहे बौद्ध महोत्सव मेले के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने रविवार को मेला परिसर का पैदल निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मेले में सुरक्षा, स्वच्छता, आवागमन, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान…
प्रयागराज: जनपद स्तर पर स्वदेशी मेला का आयोजन 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक भारत स्काउट एवं गाइड इण्टर कॉलेज परिसर में
प्रयागराज,यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वदेशी मेला का आयोजन 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक भारत स्काउट एवं गाइड इण्टर कॉलेज परिसर में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथाउद्यमिता विकास केन्द्र, प्रयागराज ने बताया है कि दिनांक 09.10.2025 से 18.10.2025 तक प्रयागराज जनपद के भारत स्काउट एवं गाइड इण्टर कॉलेज, ममफोर्डगंज, प्रयागराज परिसर में उद्योग एवं उद्यमिता विकास विभाग एवं उ0प्र0 व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण के तत्वाधान में यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार की…
फर्रुखाबादः पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस की तत्परता से बची जान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खंदिया अहमदगंज में शनिवार को पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। timely सूचना और पुलिस की फुर्ती से महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, खंदिया अहमदगंज निवासी पूनम पत्नी रामलडैते ने घरेलू विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस ने उसे…
फर्रुखाबाद: कोचिंग सेंटर ब्लास्ट स्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण, कई एजेंसियां जांच में जुटीं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 शहर में शनिवार को कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें हिल गईं और कुछ खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और जांच एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। घटना थाना कादरीगेट क्षेत्र के सन क्लासेज एंड लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर की बताई जा रही है, जहां अचानक हुए विस्फोट में कई लोग घायल हो गए…
प्रयागराज: पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य के लिए एक समर्पित पहल9,527 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों का 34 जनपदों में स्वास्थ्य परीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ एक समर्पित संस्था के रूप में कार्यरत है जिसकी पदेन अध्यक्षा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी सिंह हैं । वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में वामा सारथी को पिछले तीन माह में एक नई संजीवनी प्राप्त हुई है जो अब संवेदना, सहयोग और सशक्तिकरण का सजीव प्रतीक बन चुकी है । वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा एक नवीन पहल करते हुए आज दिनांक 5-10-2025 को…
फर्रुखाबाद: DM ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जनजागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 जनपद में आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ आदरणीय जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत कंपिल परिसर से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, ICDS विभाग और नगर विकास विभाग की संयुक्त रूप से आयोजित जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में आशा, आशा संगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ANM, CHO, सफाई नायक समेत करीब 150 फ्रंटलाइन कर्मियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नारे,…
