फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 कृषि विभाग द्वारा जनपद के किसानों के लिए राई और सरसों फसल के मिनीकिट प्रदर्शन योजना के तहत निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकृत कृषक अब विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक किसान भाई https://agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।…
Day: September 23, 2025
फर्रुखाबाद:आज़म खान की रिहाई पर समाजवादियों में खुशी, फर्रुखाबाद में व्यक्त किया गया आभार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री आज़म खान की जेल से रिहाई के बाद पूरे प्रदेश में समाजवादियों में हर्ष की लहर है। फर्रुखाबाद में पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने इस अवसर को समाजवादी पार्टी के लिए “सबसे बड़ा दिन” करार दिया। जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि न्यायालय आज़म खान के साथ न्याय करेगा। उन्होंने भारत की न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज़म खान साहब की रिहाई…
फर्रुखाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 10वां आयुर्वेद दिवस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 आयुष विभाग (आयुर्वेद) द्वारा आज 10वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के 16 चिकित्सालयों द्वारा ग्राम स्तरीय आयुष शिविर आयोजित किए गए, वहीं जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर्स क्लब में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी श्री एस.के. तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें जनता…
फर्रुखाबाद में संयुक्त चेकिंग अभियान: दो ओवरलोड ट्रक सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिले में खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध व ओवरलोड परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की। आज प्रातः जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप और एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में बघार और मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान टीम ने दो ओवरलोड व अवैध रूप से चल रहे ट्रकों/डम्परों को मौके पर ही सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान खनन विभाग…
फर्रुखाबाद:एसपी ने गूगल मीट के जरिए की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज एक नये प्रयोग के तहत गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को ऑनलाइन जोड़ा और उपस्थित फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी आरती सिंह ने अधिकारियों को हिदायत दी…
फर्रुखाबाद में अधिवक्ताओं ने बनारस के समर्थन में सौंपा ज्ञापन, अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट लागू करने की उठाई मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के अधिवक्ताओं ने सोमवार को बनारस के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट लागू किए जाने की मांग की। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री शशि भूषण दीक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट महोदय को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले बेहद चिंता का विषय हैं। वकालत सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि…
फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर फतेहगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ द डीफ वेलफेयर के सहयोग से किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह समेत जनपदीय पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा की बुनियादी जानकारी देना था ताकि वे मूक-बधिर समुदाय के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकें और उनके अधिकारों एवं सुरक्षा को…
फर्रुखाबाद:जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला एवं केंद्रीय कारागार का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 जिला जज महोदय, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरक सहित संपूर्ण परिसर का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार में निरूद्ध बंदियों को उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। इस दौरान जिला जज एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और…
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बड़ा सुधार: बनेगा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य की आउटसोर्सिंग व्यवस्था को पारदर्शी, एकरूप और कार्मिक हितैषी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके अंतर्गत “उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम” (UPCOS) का गठन कम्पनीज एक्ट, 2013 की धारा-8 के अंतर्गत एक पब्लिक लिमिटेड, नॉन-प्रॉफिटेबल कम्पनी के रूप में किया जा रहा है। क्यों जरूरी पड़ा नया निगम? वर्तमान में शासन विभागों और संस्थाओं में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्मिक सेवाएं ली जाती रही हैं। लेकिन कई गंभीर समस्याएं सामने आईं—कार्मिकों को उनका…
लखनऊ:यूपी में जाति आधारित प्रदर्शन और अंकन पर सख्ती, कोर्ट आदेश के बाद सरकार ने जारी किए निर्देश।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने जातिवादी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब पुलिस रिकॉर्ड्स, वाहनों, थानों के नोटिस बोर्ड, साइनबोर्ड और सोशल मीडिया पर जाति का उल्लेख या प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। कोर्ट का आदेश बना आधार यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आया है। क्रिमिनल मिस. अप्लीकेशन 482 संख्या-31545/2024 प्रवीण छेत्री बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य मामले में दिनांक 16 सितम्बर 2025 को हाईकोर्ट ने निर्देश…
फर्रुखाबाद: पौधशाला लाइसेंस नवीनीकरण हेतु उद्यान विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में संचालित समस्त निजी पौधशाला स्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन पौधशालाओं के लाइसेंस की अवधि 31 दिसम्बर 2025 तक है, उन्हें आगामी वर्ष 2026 के लिए लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया 01 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पौधशाला स्वामियों को नवीनीकरण शुल्क का चालान कार्यालय-आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद…
लखनऊ:16 साल बाद महिला IAS अफ़सर को मिली परिवहन विभाग की कमान।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 प्रदेश के परिवहन विभाग में एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ है। लंबे समय के बाद एक बार फिर किसी महिला IAS अधिकारी को परिवहन आयुक्त (कमिश्नर परिवहन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2009 में IAS अर्चना अग्रवाल को यह पदभार मिला था, और अब पूरे 16 साल बाद IAS किंजल सिंह को परिवहन विभाग की कमान सौंप दी गई है। महिला नेतृत्व की वापसी परिवहन विभाग प्रायः पुरुष अधिकारियों के नेतृत्व में ही काम करता रहा है। वर्ष 2009 में जब अर्चना…
कासगंज : सोरों घाट पर स्वच्छोत्सव के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कासगंज द्वारा सोरों घाट पर स्वच्छोत्सव के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी एवं घाटों की स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर श्रीमति द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज कासगंज, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज सोरों एवं SGM जूनियर हाई स्कूल सोरों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नारे एवं जनसंदेशों के माध्यम से लोगों…
फर्रुखाबाद: पाक्सो एक्ट में दोषी को 7 वर्ष की सजा, 14 हजार रुपये जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने हेतु की जा रही प्रभावी पैरवी का परिणाम जनपद फतेहगढ़ में देखने को मिला। विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट, फर्रुखाबाद ने आज एक अभियुक्त को 07 वर्ष का कठोर कारावास और 14 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामला अभियुक्त ओंकार पुत्र मातादीन, निवासी भौयापुर तारापुर, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ के खिलाफ मु0अ0 सं0-275/2016, वाद सं0-15/2017 दर्ज था। इस मामले में अभियुक्त पर धारा 354A, 376, 511, 506 भादवि एवं धारा…
फर्रुखाबाद में दशम् आयुर्वेद दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 दशम् आयुर्वेद दिवस (23 सितंबर 2025) के सफल आयोजन हेतु 20 सितंबर को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी (अध्यक्ष, जिला आयुष समिति) की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गई और कई निर्णय लिए गए। प्रमुख निर्णय और कार्यक्रम रूपरेखा: 1. जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 23 सितंबर को ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयुर्वेद चिकित्सा उपचार एवं जागरूकता कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें रोगानुसार परीक्षण कर मरीजों को…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में पुलिस ने छात्रों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में आज कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा किरन पब्लिक स्कूल, कायमगंज में एक साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना और डिजिटल सुरक्षा के महत्व को समझाना था। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे करें और साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, पासवर्ड शेयरिंग जैसी गतिविधियों से कैसे बचा जा सकता है। अधिकारियों ने छात्रों को यह भी समझाया कि संदिग्ध…
फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना कार्य का भूमि पूजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज रोडवेज बस स्टेशन परिसर में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापना कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह प्रतिमा संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित की जा रही है। भूमि पूजन के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनकी प्रतिमा आमजन को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण…
लखनऊ:भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों के साथ रूस जाएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हो रहा है। वे भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों को लेकर रूस के लिए प्रस्थान करेंगे। भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक रूस के काल्मिकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की भव्य प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से करुणा, अहिंसा और विश्व शांति का अमूल्य संदेश संपूर्ण विश्व तक पहुंचेगा। कार्यक्रम की…
फर्रुखाबाद:जीएसटी दरों में कटौती पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से की बातचीत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कटौती को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने आज शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि जीएसटी में हुए संशोधन से ग्राहकों और व्यापारियों को किस प्रकार का लाभ होगा। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में बदलाव करके जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करने का कार्य किया है।…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0” के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात एन्टीरोमियो टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करना और नारी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के तहत की गई प्रमुख गतिविधियाँ थाना क्षेत्र की एन्टीरोमियो टीमों ने बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, कस्बों, मंदिरों, मोहल्लों, स्कूल और कॉलेजों के आसपास गश्त और चेकिंग की।…
