कन्नौज:पति की हत्या के मामले में पत्नी व प्रेमी को आजीवन कारावास, न्यायालय ने 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के चर्चित हत्या मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अभियुक्ता पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों को आजीवन कारावास के साथ-साथ 60-60 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। मामला क्या था थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 412/2023 धारा 302 भादवि के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार अभियुक्ता शिखा शर्मा ने अपने प्रेमी सगीर के साथ मिलकर अपने पति राजू शर्मा की गला दबाकर…

फर्रुखाबाद:तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन ने डॉ.विश्वदीप शाक्य को सम्मानित किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पुराना गनीपुर निवासी डॉ. विश्वदीप शाक्य (MBBS), पुत्र श्री रामअवतार शाक्य, जो वर्तमान में सीएचसी शमशाबाद में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, को आज तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. विश्वदीप शाक्य को संगठन की ओर से पंचशील पटिका व पगड़ी, शील्ड एवं सम्मान पत्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मानवता के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव के लिए प्रदान किया…

फर्रुखाबाद में तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (तथागत सामाजिक समिति – T.S.S.) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को शाक्य मुनि बुद्ध विहार, रसीदपुर गुठिना में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, संरचना की मजबूती और समाज में जागरूकता फैलाने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य, गिरजा शंकर शाक्य, जिला सचिव संतोष शाक्य और कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य…

फर्रुखाबाद: डीएम ने 1 करोड़ से अधिक के कार्यों की समीक्षा, लापरवाह विभागों पर जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में 1 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रही 75 निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़कों पर लगे विद्युत पोल तत्काल शिफ्ट किए जाएं। वहीं, यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कानपुर द्वारा लोहिया अस्पताल में 50 शैय्या क्रिटिकल यूनिट का कार्य समय से पूरा न करने पर…

रायबरेली:अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे मुख्य अतिथि

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस जनपद रायबरेली के ऊंचाहार स्थित अशोका पैलेस, कैथवेल मोड़ पर श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं माननीय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी शामिल हुए। रायबरेली पहुँचने पर उनका गोल चौराहा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं…

फर्रुखाबाद में आईजीआरएस समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आईजीआरएस निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उन अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, जिन्होंने आवेदकों से संपर्क स्थापित नहीं किया था। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आवेदकों से वार्ता न करना अनुशासनहीनता है और इसे अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी 100 प्रतिशत आवेदकों से संवाद करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलदार…

फर्रुखाबाद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग 18 पर, कई विभागों का प्रदर्शन कमजोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की रैंकिंग 18 दर्ज की गई। बैठक में कुल 26 विभागों की 66 योजनाओं की समीक्षा की गई। कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा और उन्हें डी श्रेणी में रखा गया। कमजोर प्रदर्शन करने वाले विभाग: ग्राम्य विकास विभाग : डे-एनआरएलएम आरएफसीआईएफ कार्यक्रम – रैंक 58 (प्राप्तांक 02) समाज कल्याण विभाग : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट में दोषसिद्ध: दो अपराधियों को 6-6 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन पर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की कार्ययोजना के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम मुरान निवासी अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र लल्लू सिंह और किशन कुमार पुत्र रामचन्द्र के विरुद्ध वर्ष 2001 में मुकदमा अपराध संख्या 174/2001, वाद संख्या 53/2002, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। फतेहगढ़ पुलिस…

फर्रुखाबाद: दबंगों ने महिला व परिवार पर किया हमला, FIR दर्ज न होने से आक्रोश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत बढ़पुर के नगला किसानन मोहल्ले में रविवार को दबंगों द्वारा महिला और उसके परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता शीतला पत्नी कुलदीप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 14 सितम्बर 2025 की शाम करीब 4 बजे मोहल्ले के ही कुछ लोग घर में घुस आए और उनकी देवरानी आरती पत्नी अकलेश को बुरी तरह पीटने लगे। शोर सुनकर जब शीतला और उनके पति कुलदीप…

फर्रुखाबाद रेल डाक सेवा कार्यालय मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया का जवाब।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 रेल डाक सेवा कार्यालय, फर्रुखाबाद को कायम रखने के संबंध में उठी चिंताओं पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अपना जवाब भेजा है। यह पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जपवीर सिंह को संबोधित है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच विभाग द्वारा कराई जा चुकी है। जांच में पाया गया कि हाल के वर्षों में सेवाओं के डिजिटलीकरण और ई-कॉमर्स क्षेत्र के विस्तार के चलते “परंपरागत आधारित डाक कार्य” की मात्रा में कमी…

फर्रुखाबाद: साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी सफलता, ठगी के शिकार पीड़ित को लौटे 1 लाख रुपये।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फतेहगढ़ साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। NCRP पोर्टल पर पंजीकृत एक ऑनलाइन साइबर शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार पीड़ित को ₹1,00,000 की धनराशि वापस कराई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर/क्राइम श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। मामला क्या है? थाना कादरीगेट निवासी श्री अमोल कुमार सिंह…

शाहजहांपुर:बाढ़ जैसी चुनौती के बीच PET परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद प्रशासन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में PET-2025 परीक्षा के सफल संचालन में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह उस साहस और टीम भावना को समर्पित था, जिसके बल पर 6 सितम्बर 2025 को आई भीषण बाढ़ की परिस्थिति के बावजूद स्वामी सुखदेवानंद महाविद्यालय समेत जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को बिना किसी बाधा के सम्पन्न कराया गया। बाढ़ के कारण उत्पन्न विकट हालातों के बावजूद जिला प्रशासन की सतर्कता,…

कन्नौज: वांछित अभियुक्त श्याम सिंह थाना सौरिख पुलिस के हत्थे चढ़ा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद की थाना सौरिख पुलिस ने वांछित अभियुक्त श्याम सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 12 सितम्बर 2025 को राजेश कुमार निवासी ग्राम रन्नापुर्वा, थाना तालग्राम ने थाना सौरिख में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि रंजिशन अभियुक्तगण श्याम सिंह, रामा…

शाहजहाँपुर: कलेक्ट्रेट व विकास भवन का औचक निरीक्षण, लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर गिरी गाज

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी ने आज विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, समयपालन और कार्यालय की साफ-सफाई का गहनता से जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय कई अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ कर्मचारी देर से पहुंचे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए तथा उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया है। कलेक्ट्रेट गेट पर…